टॉप न्यूज़

बिलासपुर में बदमाशों की गुंडागर्दी, जमकर हुई मारपीट, VIDEO:शराब दुकान के पास चलाए लात-घूंसे, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 4 गिरफ्तार




बिलासपुर में शराब दुकान के पास बदमाश लड़कों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें चार युवक मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, चिंगराजपारा स्थित शराब दुकान के पास कुछ युवक मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान किसी ने खुलेआम गुंडागर्दी व मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें कानून व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए। मारपीट कर दहशत फैलाने की कोशिश
वीडियो में कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम मारपीट करते दिखाई दे रहे थे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और वीडियो की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की। पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया गया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास यादव (21) निवासी नूतन चौक अटल आवास, सरकंडा, मानव ध्रुव (19) निवासी बहतराई भूकंप अटल आवास, राहुल गोंड़ (23) निवासी रिकांडो अटल आवास तथा ज्ञान सिंह गोंड़ (30) निवासी रिकांडो अटल आवास के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मारपीट का अपराध दर्ज था। घटना के दौरान आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ मारपीट की थी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button