टॉप न्यूज़

कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया-गुरु प्रकाश पासवान:भाजपा देश में मनाएगी संत रविदास की 650वीं जयंती, UCC का विरोध करने वालों को भी घेरा




भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने रायपुर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया है, इसलिए उसे सामाजिक न्याय और संविधान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर व बाबू जगजीवन राम जैसे नेताओं को भी सम्मान नहीं दिया। UCC के मुद्दे पर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि इसका विरोध करने वाले समानता, सामाजिक न्याय और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के भी विरोधी हैं। यह बातें उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस कांफ्रेस के दौरान कही। बता दे की पासवान संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के कार्यक्रम को लेकर आयोजित कार्यशाला में पहुंचे थे। संत रविदास के नाम पर कांग्रेस ने क्या किया? गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि कांग्रेस आज दलितों की बात करती है, लेकिन उसने कभी संत रविदास के विचारों और उनके योगदान को सम्मान नहीं दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली पर बना स्मारक क्या कांग्रेस ने बनाया? हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बने मंदिर और मध्य प्रदेश के सागर में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे भव्य स्मारक क्या कांग्रेस की देन हैं? उन्होंने कहा कि यह काम भाजपा सरकारों ने कराया है। ‘दलित नेताओं का अपमान कांग्रेस का इतिहास’ पासवान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र के दलित नेता चंद्रशेखर चव्हाण (जिनका उन्होंने उल्लेख किया), हरियाणा की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम जैसे नेताओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास दलित नेताओं को सम्मान देने का नहीं, बल्कि उन्हें अपमानित करने का रहा है। इसी वजह से कांग्रेस को सामाजिक न्याय और संविधान पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। UCC का विरोध करने वालों पर भी साधा निशाना समान नागरिक संहिता (UCC) पर कांग्रेस की टिप्पणी का जवाब देते हुए पासवान ने कहा कि UCC राजनीति का नहीं, बल्कि संविधान का विषय है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान के नीति-निर्देशक तत्वों में शामिल है। जो लोग समानता, सामाजिक न्याय और संविधान की बात करते हैं, उन्हें UCC का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो UCC का विरोध करता है, वह समानता, सामाजिक न्याय और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच का भी विरोध करता है। पूरे देश में मनाई जाएगी संत रविदास की 650वीं जयंती भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा देशभर में विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत यात्रा, जनसंपर्क और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने 650 साल पहले समाज में समरसता, समानता और भेदभाव खत्म करने का संदेश दिया था। भाजपा उनके विचारों को देश के हर वर्ग तक पहुंचाने का काम करेगी। भाजपा समाज को जोड़ने का काम करती है पासवान ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन भी है। पार्टी का लक्ष्य समाज में एकता, सामाजिक समानता, सामाजिक न्याय और समावेशिता को मजबूत करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button