टॉप न्यूज़

मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई, दो मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार:कोरबा में मारपीट, गाली-गलौज और शांति भंग के आरोप, पुलिस से भी उलझे आरोपी




कोरबा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना अंतर्गत मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार मानिकपुर निवासी ओम प्रकाश लहरे ने 15 जुलाई को नितेश चौहान और आरिफ खान के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद फिर हुआ विवाद, पुलिस से भी उलझे आरोपी पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी लेने पहुंचे ओम प्रकाश से आरोपी नितेश चौहान, आरिफ खान, अरुण चौहान और फैजान खान उर्फ फिज्जू ने “रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई” कहते हुए दोबारा विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी उलझ गए। शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में नितेश चौहान (21), आरिफ खान (21), अरुण चौहान (20) और फैजान खान उर्फ फिज्जू (19) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी रामनगर और मुड़ापार क्षेत्र के निवासी हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस/बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। महिलाओं से विवाद और धमकी देने पर तीन और गिरफ्तार दूसरे मामले में न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी रमुला यादव और शामीन बाई ने शिकायत दर्ज कराई कि रात में शैलेश खड़िया, दुर्गेश साहू और श्रवण कुमार पटेल उनके घर के सामने हंगामा कर रहे थे। विरोध करने पर तीनों ने महिलाओं से विवाद किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में किया पेश इस मामले में शैलेश खड़िया (24), दुर्गेश साहू (25) और श्रवण कुमार पटेल (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button