एल्डरमैन शपथ समारोह में नाम गायब, भाजपा नेताओं की नाराजगी:बेमेतरा में फ्लेक्स-शिलालेख विवाद पर एल्डरमैन ने शपथ ठुकराई, जिलाध्यक्ष भी कार्यक्रम छोड़कर लौटे

![]()
बेमेतरा नगर पालिका परिषद में बुधवार को आयोजित मनोनीत एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा में नाराजगी खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम स्थल पर लगे फ्लेक्स और भूमि पूजन के शिलालेख में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू का नाम और फोटो नहीं होने पर विवाद खड़ा हो गया। इसके विरोध में मनोनीत एल्डरमैन नंदू राठी ने शपथ लेने से इनकार कर दिया, जबकि जिलाध्यक्ष भी कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए। फ्लेक्स और शिलालेख देखकर भड़के कार्यकर्ता गांधी बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित समारोह शुरू होने से पहले भाजपा पदाधिकारियों की नजर मंच पर लगे फ्लेक्स और शिलालेख पर पड़ी। इनमें जिलाध्यक्ष अजय साहू का नाम और फोटो नहीं था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। मामला बढ़ने पर नंदू राठी ने इसे संगठन और जिलाध्यक्ष का अपमान बताते हुए शपथ लेने से मना कर दिया। जिलाध्यक्ष के जाने के बाद बढ़ा विवाद विवाद के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू कार्यक्रम स्थल से नाराज होकर लौट गए। उनके जाने के बाद नंदू राठी ने भी समारोह का बहिष्कार कर दिया। कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि बाद में अन्य मनोनीत एल्डरमैनों ने नियमानुसार शपथ ग्रहण किया। नगर पालिका प्रशासन पर उठे सवाल घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फ्लेक्स और शिलालेख से जिलाध्यक्ष का नाम और फोटो गायब रहने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मनोनीत एल्डरमैन बोले मनोनीत एल्डरमैन नंदू राठी ने कहा, “हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। जिस संगठन ने हमें जिम्मेदारी दी, उसके मुखिया का ही सम्मान नहीं होगा तो पद पर रहने का कोई अर्थ नहीं है। इसी वजह से मैंने शपथ नहीं ली।” जिलाध्यक्ष ने लगाया प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि कार्यक्रम में सीएमओ ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिलालेख और फ्लेक्स में उनका नाम नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि संगठन के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Source link




