टॉप न्यूज़

Raigarh Natwar School Teacher Shortage


शिक्षकों की कमी से नाराज पालकों का कहना कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित आत्मानंद शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे नाराज पेरेंट्स सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर जल्द शिक्षकों की

.

पेरेंट्स ने बताया कि उनके बच्चों का एडमिशन लॉटरी प्रक्रिया के जरिए से आत्मानंद शासकीय प्राथमिक विद्यालय (नटवर स्कूल) में हुआ था। एडमिशन मिलने के बाद भी स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण नियमित पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है।

पेरेंट्स का कहना है कि उन्होंने इस मामले में स्कूल के प्रिसिंपल से चर्चा की थी। प्रिसिंपल ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को आवेदन देने की सलाह दी, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित है। यदि जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई, तो पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा और बच्चों के भविष्य पर भी इसका असर पड़ेगा। अभिभावकों ने स्कूल में जल्द शिक्षकों की पदस्थापना की मांग की है।

आत्मानंद नटवर इंग्लिश मिडियम स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

आत्मानंद नटवर इंग्लिश मिडियम स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

एक कमरे में चल रही दो-दो क्लास

पेरेंट्स ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण कई बार एक ही कमरे में दो क्लास का संचालन किया जाता है। कई बार एक-दो पीरियड के बाद पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक भी नहीं पहुंचता। उनका कहना है कि बच्चों का प्रवेश इंग्लिश मीडियम में बेहतर शिक्षा के लिए कराया था, लेकिन वर्तमान स्थिति में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

कलेक्टर जनदर्शन में अपनी मांग को लेकर पेरेंट्स पहुंचे।

कलेक्टर जनदर्शन में अपनी मांग को लेकर पेरेंट्स पहुंचे।

पेरेंट्स बोले- पहले बताते तो एडमिशन नहीं कराते

पेरेंट्स रीना शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को उनके बच्चे का आत्मानंद नटवर स्कूल में एडमिशन हुआ था। स्कूल प्रबंधन ने एडमिशन पूरा होने के बाद पुराने स्कूल से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) निकलवाने को कहा, जिसे उन्होंने जमा भी कर दिया। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शिक्षक आने के बाद ग्रुप में सूचना दी जाएगी। रीना शर्मा ने कहा कि अगर एडमिशन के समय ही बताया जाता कि स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, तो वे अपने बच्चे का यहां दाखिला नहीं करातीं। उन्होंने स्कूल में जल्द शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button