माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती…कलश यात्रा से शुरुआत:19 से 22 जुलाई तक होंगे धार्मिक आयोजन, देशभर से हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

![]()
रायपुर के 315 साल पुराने पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में शुक्रवार को 35वां पाटोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, कन्या पूजन, कन्या भोज, श्रीमद् देवी भागवत कथा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अब 19 से 22 जुलाई तक पंचम पीठाधीश्वर माता साहिब हासी देवी की 200वीं जन्म जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय महोत्सव में हर दिन श्रीमद् देवी भागवत कथा, श्रीरामचरितमानस पाठ और माता साहिब हासी देवी के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 19 जुलाई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन पांच सामूहिक सगाई समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। देशभर से हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल महोत्सव का सबसे खास आकर्षण भारत सरकार की ओर से माता साहिब हासी देवी के सम्मान में ₹200 का विशेष रजत स्मारक सिक्का और विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया जाना होगा। इसे सिंधी समाज और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। माता साहिब हासी देवी ने करीब 57 साल तक मानव सेवा, नारी उत्थान और समाज कल्याण के क्षेत्र में काम किया। महोत्सव का समापन 22 जुलाई को भिलाई में होने वाले भव्य जन्म जयंती समारोह के साथ होगा। इस आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। शदाणी दरबार प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से चारों दिन होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Source link




