टॉप न्यूज़

फसल बीमा:31 तक करें रजिस्ट्रेशन, प्रीमियम 2%



कोंडागांव| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 की अधिसूचना जारी हो गई है। जिले के ऋणी, अऋणी, भू-धारक, बटाईदार किसान 31 जुलाई तक पंजीयन करा सकते हैं। योजना में धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, सोयाबीन के लिए ग्राम स्तर को बीमा इकाई बनाया गया है। कोदो, कुटकी, रागी, मूंगफली, तुअर, मूंग, उड़द के लिए राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर बीमा इकाई रहेगा। कम वर्षा, बुवाई विफलता, ओलावृष्टि, जलभराव, आकाशीय बिजली, बादल फटना से नुकसान पर बीमा सुरक्षा मिलेगी। कटाई के बाद दो सप्ताह तक चक्रवात, बेमौसमी बारिश से नुकसान पर भी सुरक्षा मिलेगी। किसान को बीमित राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। बाकी प्रीमियम केंद्र सरकार, राज्य सरकार वहन करेगी। कोंडागांव में प्रति हेक्टेयर प्रीमियम धान सिंचित 1210 रुपये तय किया गया है। धान असिंचित 968 रुपये रहेगा। मक्का 1056 रुपये होगा। सोयाबीन 704 रुपये होगा। उड़द 484 रुपये होगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button