टॉप न्यूज़

थर्माकोल कटर से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:सक्ती में पैसों के विवाद में युवक के गले और सीने पर किए थे कई वार




सक्ती जिला मुख्यालय में युवक पर थर्माकोल पेपर कटर से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा सारथी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पैसों के विवाद के बाद गुस्से में हमला करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से खून से सना थर्माकोल पेपर कटर भी बरामद किया है। यह घटना 8 जुलाई की रात सक्ती थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके में हुई थी। आरोपी कृष्णा सारथी ने अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा के गले और सीने जैसे संवेदनशील अंगों पर लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल साहिल किसी तरह मौके से निकलकर पास के एक होटल पहुंचा। गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर स्थानीय लोगों ने डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जांजगीर और बाद में बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है। पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला घटना के बाद घायल की पत्नी की शिकायत पर सक्ती थाना में अपराध क्रमांक 304/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई। मरणासन्न बयान में लिया आरोपी का नाम जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। वहीं बिलासपुर में भर्ती घायल का कार्यपालिक दंडाधिकारी के माध्यम से मरणासन्न कथन दर्ज कराया गया, जिसमें उसने कृष्णा सारथी द्वारा थर्माकोल पेपर कटर से हमला किए जाने की पुष्टि की। पैसों के विवाद में किया हमला पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साहिल उससे बार-बार पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई। गुस्से में आकर उसने जान से मारने की नीयत से थर्माकोल पेपर कटर से गले और सीने पर कई वार कर दिए। हथियार बरामद, आरोपी जेल भेजा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून से सना थर्माकोल पेपर कटर बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button