Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 90% of the streetlights on the 12-km expressway are out of order, with only 46 of the 471 poles having working bulbs. | तेज रफ्तार और अंधेरा…: 12 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे की 90% स्ट्रीट लाइट खराब, 471 में से सिर्फ 46 पोल पर जल रहे बल्ब – Raipur News
Breaking News

90% of the streetlights on the 12-km expressway are out of order, with only 46 of the 471 poles having working bulbs. | तेज रफ्तार और अंधेरा…: 12 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे की 90% स्ट्रीट लाइट खराब, 471 में से सिर्फ 46 पोल पर जल रहे बल्ब – Raipur News

By adminSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 10 1 1759095821
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 10 1 1759095821

राजधानी की लाइफ लाइन एक्सप्रेस-वे अंधेरे में डूबा है। स्टेशन से शद्दाणी दरबार तक 12 किमी का सफर राजधानीवासियों को अंधेरे और खौफ में करना पड़ रहा है। स्टेशन से शद्दाणी दरबार तक 90 प्रतिशत स्ट्रीट लाइट खराब है। तेलीबांधा ओवरब्रिज के आगे आधे दर्जन से अधि

.

पीडब्ल्यूडी का बीएंडआर और ईएंडएम मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है। यही वजह है कि एक्सप्रेस-वे में रात को चलना मुश्किल हो गया है। तेज रफ्तार वाली इस सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। लूट और मारपीट की छिटपुट घटनाएं भी हो रही हैं। प्रदेश के आला अफसर से लेकर मंत्री और विधायक भी इसी रास्ते से रोजाना आना-जाना करते हैं।

इसके बाद भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी का बीएंडआर और ईएंडएम विभाग के अफसरों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट में थोड़ी दिक्कत आई है, लेकिन रविवार की शाम से स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या दूर हो जाएगी। दैनिक भास्कर की टीम ने हकीकत जानने रविवार की शाम 7 से 8 बजे तक देवेंद्रनगर से फुंडहर तक पड़ताल की। इस दौरान जो तथ्य सामने आए हैं वे काफी चौकाने वाले हैं।

अंधेरे में रॉग साइड से आ रहे वाहनों से भी कई बार हादसा होते-होते बचा

स्टेशन से शदाणी दरबार तक सीजी आरडीसी ने एक्सप्रेस-वे पर कुल 471 और सर्विस लेन पर 350 स्ट्रीट लाइट 25-25 मीटर के अंतराल पर लगाई है। हमने फाफाडीह, देवेंद्र नगर से शदाणी दरबार तक स्ट्रीट लाइट के एक-एक पोल की गिनती की। इस दौरान सिर्फ 46 पोल पर स्ट्रीट लाइट जलती मिली।

पंडरी, शंकरनगर, तेलीबांधा से फुंडहर तक कुल 264 पोल और सर्विस लेन की लाइट बंद थी। एक्सप्रेस-वे पर धूप अंधेरा छाया था। इस दौरान कुछ लोग रांग साइड से भी आवाजाही करते नजर आए। रांग साइड से आने वाली गाड़ियां नजर नहीं आ रही थीं। कई बार हादसा होते-होते बचा। एक्सप्रेस-वे के किनारे अमलीडीह के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि अंधेरा रहने से हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

सीधी बात – टीआर कुंजाम, सीई बीएंडआर और ईएंडएम रायपुर

शाम तक ठीक करवा देंगे…

एक्सप्रेस-वे की स्ट्रीट लाइट क्यों नहीं ठीक हो रही ? – खराब नहीं है, बीच-बीच में कुछ खराब होती हैं। इसका सुधार करते रहते हैं।

बीच-बीच में नहीं बहुत समय से स्ट्रीट लाइट बंद हैं? – बारिश के चलते कभी टाइमर या फिर कहीं केबल में खराबी आ जाती है, इसलिए दिक्कत आ रही है।

स्ट्रीट लाइट खराबी की समस्या कब दूर होगी? – रविवार शाम से स्ट्रीट लाइट की खराबी दूर हो जाएगी।

कॉलोनियों के गेट खुलने से खतरा

एक्सप्रेस-वे और सर्विस लेन की स्ट्रीट लाइट बंद है। एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर एक दर्जन से अधिक बड़ी कॉलोनियों ने अपना गेट सीधे इसकी ओर खोल दिया है। खासतौर पर देवेन्द्र नगर से फुंडहर तक एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ कालोनी वाले अपने घरों से निकलकर सीधे एक्सप्रेस-वे में आ रहे हैं।

स्टेशन और शद्दाणी दरबार की तरफ से आने वाली गाड़ियां तेज रफ्तार से आती-जाती हैं। अंधेरा होने से हादसे होते रहते हैं। एक्सप्रेस-वे के आस-पास के रहवासियों ने स्ट्रीट लाइट को लेकर लगातार शिकायत कर रहे है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Devrikhurd Mor Chakka Jam Over Construction Dust

April 18, 2026

इंटर-स्टेट चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार:सूने मकानों को बनाते थे निशाना, जांजगीर-चांपा पुलिस ने बालाघाट में की रेड कार्रवाई

April 18, 2026

बालोद में 4 TI,7 SI और 5 ASI का तबादला:जोगेंद्र साहू को मिली पुरूर थाने की कमान, अविनाश को राजहरा थाने की जिम्मेदारी

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067825
Views Today : 169
Views Last 7 days : 1074
Views Last 30 days : 4110
Total views : 88761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.