Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 9 लाख की बाइक से रेकी, सिर में मारी गोली:मामा ने हायर किए शूटर; भास्कर ने पहले ही बताया था 1 करोड़ की जमीन के लिए मर्डर
Breaking News

9 लाख की बाइक से रेकी, सिर में मारी गोली:मामा ने हायर किए शूटर; भास्कर ने पहले ही बताया था 1 करोड़ की जमीन के लिए मर्डर

By adminApril 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e1e0cdc8 ebf5 46ad b2ee 23a8239f9557 1777125931
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e1e0cdc8 ebf5 46ad b2ee 23a8239f9557 1777125931
जबलपुर में सिविल इंजीनियर क्लेरेंस उर्फ राजा की हत्या मामा और उसके बेटे ने कराई थी। आरोपियों ने महंगी बाइक से रेकी की। सिग्नल मिलते ही पीछा किया और सुबह 7 बजे चलती बाइक पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड फरार है। दैनिक भास्कर ने खुलासे से एक दिन पहले ही बताया था कि मामा और उसके बेटे ने साजिश रची थी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक करोड़ की जमीन के लिए शूटर हायर किए गए और रेकी के लिए अलग लोगों को लगाया गया। सभी के अलग-अलग किरदार तय थे। घात लगाए हमलावर ने की फायरिंग एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह 7:50 बजे 39 वर्षीय क्लेरेंस एटकिंस अपने 5 वर्षीय बेटे को स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। शिव शक्ति दवाखाना के पास पहले से घात लगाए हमलावर बिना नंबर की बाइक से पहुंचे। पिस्टल से सिर पर गोली मार दी। क्लेरेंस मौके पर गिर पड़े, जबकि आरोपी रांझी की ओर फरार हो गए। वारदात से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए… घटना के बाद तुरंत पुलिस एक्शन, CCTV खंगाले गए वारदात की सूचना मिलते ही सीएसपी रांझी सतीश कुमार साहू और थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में बिना नंबर की काली बाइक पर दो संदिग्ध भागते दिखे। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि रायपुर में करीब 15 एकड़ कृषि भूमि को लेकर विवाद था, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। क्लेरेंस ने जमीन को लेकर कोर्ट में सिविल सूट दायर किया था और रजिस्ट्री शून्य कराने के लिए स्टे लिया था। बाबा नेल्सन मध्यस्थ था और क्लेरेंस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन क्लेरेंस ने इनकार कर दिया। धमकी के बाद रची गई हत्या की साजिश पुलिस के अनुसार, क्लेरेंस को पहले धमकी दी गई थी कि प्रॉपर्टी में पार्टनरशिप नहीं देने पर उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इनकार के बाद बाबा नेल्सन और उसके बेटे प्रिंस ने हत्या की साजिश रची। प्रिंस ने मोहित ठाकुर, अर्पित कुशवाहा और तेजबल उर्फ अरुण रैकवार को वारदात के लिए तैयार किया। दो बाइक, चार आरोपी, पहले रेकी फिर फायरिंग पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी दो बाइक से सुबह 7:30 बजे बड़ा पत्थर क्षेत्र पहुंचे। मोहित ठाकुर और अरुण रैकवार ने क्लेरेंस के घर से निकलने की रेकी कर सिग्नल दिया। इसके बाद प्रिंस और अर्पित ने दूसरी बाइक से पीछा किया और शिवशक्ति चौराहे के पास सिर में गोली मारकर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीनदयाल चौक के पास दबिश देकर तेजबल उर्फ अरुण रैकवार (20) को पकड़ा। पूछताछ में उसके साथियों के नाम सामने आए। इसके बाद बरेला टोल प्लाजा के पास से मोहित ठाकुर (20) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हार्ले डेविडसन समेत दो बाइक और मोबाइल जब्त एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि हत्यारों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद ली गई। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल (कीमत करीब 15 लाख रुपए), एक सीडी 100 बाइक और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कवर्धा के केंट थाना निवासी मोहित ठाकुर (20) और नरसिंहपुर जिले के जमुनिया निवासी तेजबल उर्फ अरुण रैकवार (20) शामिल हैं। वहीं फरार आरोपियों में प्रिंस नेल्सन (22), अर्पित कुशवाहा और विकास उर्फ बाबा उर्फ रिंकू नेल्सन शामिल हैं। उनकी तलाश जारी है। ……………………………………… यह खबरें भी पढ़ें 1. जबलपुर में एक करोड़ की प्रॉपर्टी बनी इंजीनियर के मर्डर की वजह जबलपुर में सिविल इंजीनियर क्लेरेंस उर्फ राजा की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे छत्तीसगढ़ के रायपुर में करीब 1 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. जबलपुर में इंजीनियर के सिर में गोली मारकर हत्या जबलपुर के संजय नगर इलाके में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिविल इंजीनियर क्लेरिंस उर्फ राजा (32) रांझी जा रहा था। इसी दौरान चेहरा ढंके दो युवक बाइक से उसके पास पहुंचे और फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074968
Views Today : 48
Views Last 7 days : 2694
Views Last 30 days : 9114
Total views : 103056
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.