Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 85 lakh rupees embezzlement case of Isaf Bank | ईसाफ बैंक के 85 लाख रुपए गबन का मामला: दुर्ग में 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 9 आरोपी पहुंचे जेल – durg-bhilai News
Breaking News

85 lakh rupees embezzlement case of Isaf Bank | ईसाफ बैंक के 85 लाख रुपए गबन का मामला: दुर्ग में 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 9 आरोपी पहुंचे जेल – durg-bhilai News

By adminNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 12 at 085336 1762918887
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 11 12 at 085336 1762918887

दुर्ग जिले में ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों से वसूली गई 85 लाख रुपए की रकम गबन करने के मामले में पुलगांव पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

इससे पहले पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी थी। अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बैंक के संग्रहण (कलेक्शन) कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से लोन की किस्त के रूप में करीब 85 लाख रुपए की राशि वसूली थी, लेकिन वह रकम बैंक में जमा नहीं की गई।

बाद में जब बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वे अपनी किस्तें पहले ही जमा कर चुके हैं। जांच में खुलासा हुआ कि संग्रह कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूल की गई रकम अपने निजी उपयोग में खर्च कर ली थी।

अलग-अलग जिले के रहने वाले है आरोपी

पुलिस ने इस मामले में धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 120-बी (साजिश) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वहीं, 11 नवंबर को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान सतीश कुमार सिन्हा (24 वर्ष) निवासी ग्राम रेंगाकठेरा, जिला राजनांदगांव, टिकेश कुमार यादव (24 वर्ष) निवासी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव और अमित कुमार ध्रुव (26 वर्ष) निवासी लोरमी, जिला मुंगेली के रूप में हुई है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलगांव थाना प्रभारी के मुताबिक, तीनों आरोपी ईसाफ बैंक के कलेक्शन विभाग से जुड़े हुए थे और लोन वसूली की रकम को बैंक में जमा करने के बजाय अपने निजी खर्चों में इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एएसपी राठौर ने बताया कि इस पूरे मामले में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर के वायरल ऑडियो के बाद कर्मचारी फेडरेशन अलर्ट:दूसरे दफ्तरों में अटैच ड्राइवर-भृत्यों जिलों से मांगी जानकारी

May 15, 2026

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.