Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 8 killed in separate road accidents in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में 8 की मौत: नशे में कार-सवारों ने ट्रक में घुसाई गाड़ी..खड़े ट्रक में घुसे बाइक-सवार;महिला को ट्रेलर ने रौंदा – Chhattisgarh News
Breaking News

8 killed in separate road accidents in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में 8 की मौत: नशे में कार-सवारों ने ट्रक में घुसाई गाड़ी..खड़े ट्रक में घुसे बाइक-सवार;महिला को ट्रेलर ने रौंदा – Chhattisgarh News

By adminDecember 26, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 144 1766730262
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में क्रिसमस के दिन अलग-अलग जिले में सड़क हादसे में 7 युवकों की जान चली गई। वहीं, अगले दिन सुबह ट्रक ने एक महिला रौंद दिया। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सड़क हादसे में कुल 8 लोगों की जान गई है।

.

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में गुरुवार (25 दिसंबर) दोपहर करीब 3 बजे एक ट्रैक्टर से बाइक सवार 2 युवकों चपेट में लिया। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में नशे में कार चला रहे 2 युवकों ने कार चलती ट्रक में जा घुसाई।

अंबिकापुर शहर के नमनाकला रिंग रोड में तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई। वहीं, रायगढ़ जिले के खरसिया में एक ट्रेलर चालक की दब गया और दुर्ग जिले में आज सुबह काम पर जा रही एक महिला को ट्रक ने रौंद दिया। इन सभी हादसों में 7 युवक और एक महिला की जान चली गई।

सारंगढ़ हादसे की तस्वीर। हादसे में टीचर और कांग्रेस नेता की मौत हुई है।

सारंगढ़ हादसे की तस्वीर। हादसे में टीचर और कांग्रेस नेता की मौत हुई है।

केस 1 – सारंगढ़ बिलाईगढ़ हादसा, 2 की मौत

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भटगांव की ओर से दो युवक कार में सवार होकर बिलाईगढ़ आ रहे थे, दोनों नशे में थे। इसी दौरान बिलाईगढ़ से धान लोड कर एक ट्रक सरसीवां की ओर जा रहा था। दुम्हारी मोड़ के पास कार बेकाबू होकर ट्रक में जा घुसी।

ट्रक भी स्पीड में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव बाहर निकाला। इसमें कार ड्राइव कर रहे युवक का शव स्टीयरिंग में फंसा था।

मृतकों में यशवंत कुमार टंडन (37 साल) कांग्रेस का युवा नेता था और रूपेंद्र कुमार देवांगन (35 साल) शिक्षाकर्मी सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ था। घटना बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

यशवंत कुमार टंडन (37 साल) और रूपेंद्र कुमार देवांगन (35 साल)

यशवंत कुमार टंडन (37 साल) और रूपेंद्र कुमार देवांगन (35 साल)

मृतकों में ये शामिल

  1. यशवंत कुमार टंडन (37 साल) कांग्रेस का युवा नेता, निवासी बिलाईगढ़।
  2. रूपेंद्र कुमार देवांगन (35 साल) शिक्षाकर्मी, निवासी बिलाईगढ़।
अंबिकापुर शहर के रिंग रोड में ट्रक से टकराने के बाद पड़े रहे युवक।

अंबिकापुर शहर के रिंग रोड में ट्रक से टकराने के बाद पड़े रहे युवक।

केस 2 – अंबिकापुर में खड़ी ट्रक में जा घुसे बाइक सवार

अंबिकापुर शहर के नमनाकला रिंग रोड में 25 दिसंबर की रात बाइक (क्रमांक CG 15 DY 2151) में सवार होकर दो युवक तेज रफ्तार में गांधी चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे।

नमनाकला में गुडलक मोटर्स के सामने एक ट्रक खड़ी थी, जिसमें तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।​​​​​​​ मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

बलरामपुर में ट्रैक्टर की टक्कर के बाद गई 2 युवकों की जान, 1 घायल।

बलरामपुर में ट्रैक्टर की टक्कर के बाद गई 2 युवकों की जान, 1 घायल।

केस 3 – बलरामपुर में ट्रैक्टर-बाइक की भिंड़त, 2 युवकों की गई जान

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ग्राम सनवाल क्षेत्र में 25 दिसंबर की दोपहर करीब 3 बजे तीन युवक बाइक से डिंडो से सनवाल की ओर जा रहे थे। डिंडो हाई स्कूल के सामने, विमलापुरम-सनवाल मार्ग से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, 1 की हालत अभी भी गंभीर है। घटना स्थल पर सड़क के एक ओर रेत और गिट्टी, और दूसरी ओर धान का पुआल रखा होने के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट भी टूट गए थे।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

मृतकों में ये शामिल

  1. सुखलेश (21 वर्ष), निवासी ग्राम सनवाल।
  2. राजनाथ (30 वर्ष) निवासी ग्राम सनवाल।
रायगढ़ में केबिन में फंसा ट्रेलर चालक।

रायगढ़ में केबिन में फंसा ट्रेलर चालक।

रायगढ़ में गाड़ी में दबा ट्रेलर चालक, मौत

रायगढ़ जिले में 25 दिसंबर की रात तकरीबन साढ़े 9 बजे रानीसागर के पास सड़क हादसे में 2 ट्रेलर की भिंड़त में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मृतक मोदेश मिस्त्री (31 साल) औरंगाबाद बिहार का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर चौढ़ा चौक की ओर से आ रहा था, तभी रानीसागर से आ रहे ट्रेलर की भिंड़त हुई। हादसे में चालक केबिन में फंस गया था। बाद में उसे क्रेन की मदद से उसे किसी तरह बाहर निकाला गया।

ट्रक ने काम पर निकली महिला को बुरी तरह रौंद दिया।

ट्रक ने काम पर निकली महिला को बुरी तरह रौंद दिया।

दुर्ग में काम पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा

दुर्ग शहर के पुलगांव चौक पर शुक्रवार (26 दिसंबर) सुबह करीब 7 बजे काम पर जा रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद चौक पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित भी हुआ था।

मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान कोल्हापुरी निवासी उत्तरा (50 साल) के रूप में हुई है। वह केपीएस स्कूल में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थीं। उत्तरा रोज की तरह सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थीं। पढ़ें पूरी खबर…

……………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

2 बाइक की टक्कर से युवक की मौत का LIVE-VIDEO: सड़क पर 20 मीटर घिसटाया, सिर-पैर में चोट से बहा खून, मोड़ पर हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार शख्स गंभीर रूप से घायल है। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075682
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2888
Views Last 30 days : 10720
Total views : 105525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.