Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 8 साल का इंतजार खत्म…आज कचना रेलवे-ओवरब्रिज का उद्घाटन:जाम-तपती धूप से राहत, 3 लाख लोगों को होगा फायदा, शाम को ट्रैफिक रूट डायवर्ट
Breaking News

8 साल का इंतजार खत्म…आज कचना रेलवे-ओवरब्रिज का उद्घाटन:जाम-तपती धूप से राहत, 3 लाख लोगों को होगा फायदा, शाम को ट्रैफिक रूट डायवर्ट

By adminMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a 1779416501
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a 1779416501
8 साल के इंतजार के बाद राजधानी रायपुर की जनता को कचना रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिलने वाली है। आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओवरब्रिज उद्घाटन करेंगे। इसके तुरंत बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। दरअसल, कचना ओवरब्रिज पर डामरीकरण सहित सभी प्रमुख कार्य 7 मई को ही पूरे हो चुके थे। ओवरब्रिज के लोकार्पण से पहले देर रात तक ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चलता रहा। ओवरब्रिज नहीं खुलने के कारण रोजाना हजारों लोगों को रेलवे फाटक पर जाम, तपती धूप और बारिश के बीच घंटों तक रेलवे क्रॉसिंग खुलने का इंतजार करना पड़ता था। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद शहर के 3 लाख से अधिक लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ओवरब्रिज शुरू होने के पहले की तस्वीरें-
5-8 बजे तक ट्रैफिर रूट में बदलाव लोकार्पण समारोह के दौरान आज शाम 5 बजे से 8 बजे तक खम्हारडीह-कचना मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अनुपम नगर से कचना जाने वाले वाहन श्रीराम नगर ओवरब्रिज, अशोक रतन और बीएसएनएल कार्यालय होते हुए कचना रेलवे फाटक मार्ग से जाएंगे। वहीं, कचना से खम्हारडीह आने वाले वाहन बीएसएनएल कार्यालय, अशोक रतन और श्रीराम नगर ओवरब्रिज होकर अनुपम नगर चौक पहुंच सकेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव, विधायक और स्थानीय पार्षद शामिल होंगे। हर 15 मिनट में बंद हो रहा फाटक रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह-कचना रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले कुछ सालों में ट्रेनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्तमान में इस रूट पर 24 घंटे में 120 यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। यानी औसतन हर 15 मिनट में फाटक बंद हो रहा है। ओवरब्रिज के शुरू होने से अब लोगों को रेलवे फाटक पर जाम और तपती धूप और बारिश में लोग घंटों रेलवे क्रॉसिंग खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये इलाके सबसे होते थे ज्यादा प्रभावित पीडब्ल्यूडी ने करीब 8 साल पहले यहां ओवरब्रिज का प्लान बनाया था, लेकिन तब यह इलाका शहर का आउटर माना जाता था और ट्रैफिक दबाव भी कम था। अब दोनों ओर बड़ी कॉलोनियां बस चुकी हैं। वीआईपी स्टेट, अशोका रतन, कचना हाउसिंग बोर्ड, बाराडेरा, जोरा, चंडीनगर, पार्वती नगर और भावना नगर जैसे इलाकों की बड़ी आबादी इसी फाटक पर रोज फंस रही थी। अब ओवरब्रिज की सौगात के बाद जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। 35 करोड़ की लागत से बना ओवरब्रिज का निर्माण कचना रेलवे क्रासिंग पर 35 करोड़ की लागत से 871 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा ओवरब्रिज बना है। यह खम्हारडीह सीएससीबी कार्यालय के आगे से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक जाएगा। ओवरब्रिज टू लेन है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…. रायपुर में एक्सप्रेस-वे-2…मोवा से जोरा का सफर 10 मिनट में:नवा रायपुर, एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी, डबल-डेकर फ्लाईओवर बनेंगे, 7 बड़े सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा रायपुर में पंडरी और मोवा से जोरा, नया रायपुर और एयरपोर्ट जाने का रास्ता आने वाले दिनों में आसान होने वाला है। रोजाना ट्रैफिक में फंसने या सिग्नल पर रुकने की झंझट भी नहीं रहेगी। क्योंकि मोवा से जोरा के बीच 14.7 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे-2 बनने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवती को बेहोश कर कैश-जेवर लेकर युवक फरार:मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती, चिकन में नींद की गोली मिलाई, आरोपी की तलाश में पुलिस

May 23, 2026

स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस:बैज बोले- घरों से हटाए जाएं मीटर, आ रहे तीन गुना अधिक बिजली बिल

May 23, 2026

बलरामपुर में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी:जमीनी विवाद से जुड़ा मामला, SP-कलेक्टर से शिकायत, 7 दिनों में कार्रवाई की मांग

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071587
Views Today : 4
Views Last 7 days : 2041
Views Last 30 days : 4612
Total views : 93946
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.