Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवती को बेहोश कर कैश-जेवर लेकर युवक फरार:मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती, चिकन में नींद की गोली मिलाई, आरोपी की तलाश में पुलिस
Breaking News

युवती को बेहोश कर कैश-जेवर लेकर युवक फरार:मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती, चिकन में नींद की गोली मिलाई, आरोपी की तलाश में पुलिस

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779476368 1 1779431899
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1 1779431899
राजधानी रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए युवती के साथ ठगी की गई है। इसके अलावा घर में घुसकर चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले शादी का झांसा देकर युवती से दोस्ती की। फिर उसके घर पहुंचकर खाने (चिकन) में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद वह घर में रखे नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने खुद को बताया दिल्ली निवासी खम्हारडीह पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान मैट्रिमोनियल ऐप पर युवक से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम अभिनव सिंह बताया और खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया। बातचीत के दौरान उसने खुद को कारोबारी बताया और शादी की बात करते हुए युवती का भरोसा जीत लिया। दोनों के बीच लगातार चैटिंग और कॉलिंग होने लगी, जिससे उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं। चिकन में नींद की गोलियां मिलाई कुछ दिन बाद आरोपी मिलने के बहाने रायपुर पहुंचा। वह युवती के घर पहुंचा, जहां दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसी दौरान आरोपी ने चिकन में नींद की गोलियां मिला दीं। खाना खाने के कुछ देर बाद युवती बेहोश हो गई। जब युवती को होश आया तो युवक घर से गायब था। उसने घर की जांच की तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी गायब मिले। इसके बाद पीड़िता तुरंत खम्हारडीह थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आरोपी की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और मैट्रिमोनियल ऐप पर बनाई गई प्रोफाइल की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने फर्जी पहचान के जरिए वारदात को अंजाम दिया है। साइबर टीम की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लड़कियों के फोटो भेजकर लिखा… चॉइस, टाइम, रेट; रायपुर में होटल की चैट से सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा

May 23, 2026

CG में खरीफ 2026 के लिए खाद वितरण नीति जारी, किसानों को अब ऐसे मिलेगी खाद

May 23, 2026

आठ वर्षों का इंतजार खत्म, आज शुरू होगा कचना रेलवे ओवरब्रिज, रोज 120 ट्रेनों के कारण लगता था लंबा जाम; ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071601
Views Today : 19
Views Last 7 days : 2056
Views Last 30 days : 4627
Total views : 93961
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.