Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी:जमीनी विवाद से जुड़ा मामला, SP-कलेक्टर से शिकायत, 7 दिनों में कार्रवाई की मांग
Breaking News

बलरामपुर में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी:जमीनी विवाद से जुड़ा मामला, SP-कलेक्टर से शिकायत, 7 दिनों में कार्रवाई की मांग

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bec72b3d 9996 42d2 92b7 830a023dc0ae 1779375244888
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bec72b3d 9996 42d2 92b7 830a023dc0ae 1779375244888
बलरामपुर जिले के नगर पंचायत कुसमी निवासी अमजद उर्फ जाकिर हुसैन ने भूमि विवाद मामले में पुलिस पर अवैध हस्तक्षेप का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, एसडीएम कुसमी और थाना प्रभारी कुसमी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला कार्यालय परिसर में आत्मदाह करेंगे। अमजद का कहना है कि विपक्षी जरिफ अंसारी उनकी पैतृक भूमि और घर के पीछे स्थित बाड़ी भूमि पर लगातार अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार पूर्व में केवल एक डिसमिल भूमि उपयोग के लिए दी गई थी, लेकिन अब अतिरिक्त भूमि पर कब्जे का विवाद बढ़ गया है। मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आवेदन में जिक्र किया गया है कि लगभग दो माह पूर्व भी विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से जबरन कब्जे का प्रयास किया था। उस दौरान मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना भी हुई थी। इसकी शिकायत थाना कुसमी में की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। 21 मई को घर पहुंचकर विवाद बढ़ाने का आरोप अमजद के अनुसार 21 मई 2026 की सुबह लगभग 9 बजे विपक्षी पक्ष के 20 से 25 लोग उनके घर पहुंचे। इस दौरान गाली-गलौज कर माहौल तनावपूर्ण बना दिया गया। पुलिस पर पक्षपात का आरोप अमजद ने आरोप लगाया है कि मौके पर पहुंचे थाना कुसमी के एएसआई रमेश तिवारी, सिपाही चंदेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी न्यायालयीन आदेश के बिना उनकी बात सुने बिना विपक्षी पक्ष को भूमि पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया। निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग आवेदक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, विपक्षी पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। आत्मदाह की चेतावनी उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर संवैधानिक और वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई तो वे जिला कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आठ वर्षों का इंतजार खत्म, आज शुरू होगा कचना रेलवे ओवरब्रिज, रोज 120 ट्रेनों के कारण लगता था लंबा जाम; ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

May 23, 2026

बस्तर को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, 14 साल बाद अंतिम चरण में दल्लीराजहरा-रावघाट रेललाइन

May 23, 2026

रायपुर में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे खाया जहर, महिला की मौत, प्रेमी गंभीर

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071594
Views Today : 11
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 4619
Total views : 93953
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.