![]()
दुर्ग में 76 वर्षीय अफीम तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को तराजू से तौल कर अफीम और डोडा बेचते गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी जीप में शिवनाथ नदी के किनारे गाड़ी खड़ी कर अफीम बेच रहा था। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।
.
जीप में बैठकर कर रहा था नशे का कारोबार आरोपी बुजुर्ग के पास खुद की पुरानी जीप है। इसी जीप में वह नशे का कारोबार करने अफीम और डोडा बेचता था। 14 दिसंबर को भी आरोपी शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे जीप में बैठकर नशे का सामान बेच रहा था। थाना दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम महमरा स्थित कैफेटेरिया के सामने शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे एक जीप चालक अवैध रूप से अफीम और डोडा चूरा बेच रहा है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ट्रक चालकों को बेचता था अफीम और डोडा पूछताछ में आरोपी बुजुर्ग ने पुलिस को बताया है कि अफीम और डोडा उसे नेशनल हाईवे पर कुछ अज्ञात युवक पहुंचाते थे। इसके बाद वो चिल्हर में इसे ट्रक चालकों को तौल कर बेचता था पुलिस अब इस पूरे सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई कर रही है। इस मामले में थाना पुलगांव में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
अफीम और डोडा चूरा बेचने रखा था इलेक्ट्रानिक तौल मशीन कार्रवाई के दौरान जीप क्रमांक CG 07 ZD 9956 के चालक सुरेन्दर सिंह पिता सिंघाड़ा सिंह (76 वर्ष) निवासी ग्राम चिखली, थाना पुलगांव को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान में मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कादंबरी नगर में किराये के मकान में रह रहा था। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, मोबाइल फोन और बिक्री की नकदी बरामद की गई।
1 लाख से ज्यादा का माल पुलिस ने किया जब्त पुलिस ने आरोपी के पास से 3.869 किलोग्राम डोडा चूरा (कीमत करीब 58 हजार रुपए), 57 ग्राम अफीम (कीमत करीब 9 हजार रुपए), एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, एक कीपैड मोबाइल फोन, बिक्री की नकदी 11 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त जीप जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 81 हजार 500 रुपए आंकी गई है।
<
