Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 75-year-old retired surveyor kills his wife | 75 साल के रिटायर्ड सर्वेयर ने पत्नी को मार-डाला: 2009 में पत्नी को गैर-मर्द संग खाट पर सोते देखा था, चरित्र संदेह में की हत्या – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

75-year-old retired surveyor kills his wife | 75 साल के रिटायर्ड सर्वेयर ने पत्नी को मार-डाला: 2009 में पत्नी को गैर-मर्द संग खाट पर सोते देखा था, चरित्र संदेह में की हत्या – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image gifs5 1765376783
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर में चरित्र संदेह में 75 साल के बुजुर्ग ने पत्नी को टांगी से वारकर हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 75 साल के बुजुर्ग ने चरित्र संदेह में अपनी 74 साल की पत्नी की लोहे की टांगी से वारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने बेटी को फोन कर घटना की जानकारी दी।

.

दरअसल, वर्ष 2009 में आरोपी ने पत्नी को गैर-मर्द के सा​थ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। इसी शक के चलते पति ने 16 साल बाद अपनी पत्नी को मार डाला।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी का है।

चरित्र संदेह में 75 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

चरित्र संदेह में 75 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 75 साल के बुजुर्ग ठिभू केरकेट्टा खनिज विभाग अंबिकापुर में सर्वेयर के पद से रिटायर हो चुके हैं। वो अपनी 74 वर्षीय पत्नी महेश्वरी के साथ रह रहा था। मंगलवार की रात करीब 1 बजे चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर ठिभू ने अपनी पत्नी महेश्वरी पर लोहे की टांगी से वार कर दिया। इस हमले में महेश्वरी की मौके पर मौत हो गई।

पत्नी की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची राजपुर थाना की पुलिस।

पत्नी की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची राजपुर थाना की पुलिस।

आरोपी ने बेटी को फोन कर दी वारदात की जानकारी

वारदात के बाद आरोपी ने अंबिकापुर में रह रही अपनी बेटी अनिता तिर्की को फोन किया और बताया कि “तेरी मां की टांगी से मारकर हत्या कर दी है”। बेटी ने तुरंत यह बात अपने भाई सुनील (उम्र 43 वर्ष) को बताई।

घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर रहा सुनील सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। आरोपी ठिभू ने दरवाजा खोला। इसके बाद सुनील ने जैसे ही कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि उसकी मां पलंग के नीचे जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसके बाएं कान के पास गंभीर टांगी का घाव था और आसपास खून फैला हुआ था।

आरोपी ने परिजनों को बताया- पत्नी को मार दिया

परिजनों ने पूछताछ की तो आरोपी ठिभू ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी का है।

यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी का है।

एक ही खाट पर पत्नी को ड्राइवर के साथ सोते देखा था

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी ठिभू केरकेट्टा खनिज विभाग अंबिकापुर में सर्वेयर के पद से रिटायर हो चुका है। साल 2009 में विभाग में काम करने वाला एक मार्शल वाहन ड्राइवर आरोपी के साथ ग्राम ठरकी आया था। आरोपी ने उस रात पत्नी को उसी ड्राइवर के साथ एक खाट पर साथ सोते हुए देख लिया था।

इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। इसी शक के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

………………………………………..

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

थप्पड़ के बदले कुल्हाड़ी से काटा सिर…17 वार किए:थैले में भरकर गाड़ा, मोबाइल में मिला मर्डर का VIDEO, युवक को ले गया था जंगल

gifs20 1 1765377244

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी का युवक के साथ विवाद हुआ था, उसने उसे एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074710
Views Today : 141
Views Last 7 days : 5629
Views Last 30 days : 9785
Total views : 102778
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.