Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय का काफिला होगा संयमित, हटाए जाएंगे अनावश्यक वाहन, बोले- EV पर जोर देंगे
Breaking News

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय का काफिला होगा संयमित, हटाए जाएंगे अनावश्यक वाहन, बोले- EV पर जोर देंगे

By adminMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13 05 2026 cm vishnu deo sai 3
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि अब उनके आधिकारिक दौरों में केवल बेहद आवश्यक वाहन ही शामिल किए जाएंगे। काफिले से अनावश्यक वाहनों …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 02:35:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 02:35:57 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय का काफिला होगा संयमित, हटाए जाएंगे अनावश्यक वाहन, बोले- EV पर जोर देंगे
सीएम साय की बुधवार को बड़ी घोषणा की है

HighLights

  1. सीएम साय की बुधवार को बड़ी घोषणा की है
  2. मुख्यमंत्री के काफिले से हटेंगे अनावश्यक वाहन
  3. ईंधन बचत के लिए सीएम ने खुद पेश की मिसाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि अब उनके आधिकारिक दौरों में केवल बेहद आवश्यक वाहन ही शामिल किए जाएंगे। काफिले से अनावश्यक वाहनों को हटाया जाएगा, ताकि ईंधन की खपत में कमी लाई जा सके। यह निर्णय राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन और संसाधन-संयम की नई शुरुआत माना जा रहा है।

साथ ही सीएम ने राज्य सरकार के मंत्रियों एवं निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी सरकारी वाहनों और अन्य संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वाहन उपयोग में संयम अपनाकर सरकार पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत दोनों में योगदान दे सकती है।

सरकारी वाहन बनेंगे इलेक्ट्रिक

छत्तीसगढ़ सरकार ने अब शासकीय वाहनों को ईवी में बदलने की दिशा में ठोस कार्रवाई शुरू कर दी है। आने वाले समय में राज्य की अधिकांश सरकारी गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी, जिससे ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन उपयोग की अपील

सीएम विष्णुदेव साय ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करें, कारपूलिंग अपनाएं और अनावश्यक निजी वाहन उपयोग से बचें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से बड़े परिवर्तन लाए जा सकते हैं और यह राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कदम होगा। साथ ही उन्होंने ईंधन संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, हर नागरिक का एक छोटा-सा प्रयास भी राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान बन सकता है।

पीएम के अपील के बाद हमने भी अपने कारकेड में कटौती की- सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “पीएम के अपील के बाद हमने भी अपने कारकेड में कटौती की है। आने वाले समय में हम EV पर जोर देंगे।”

यह भी पढ़ें- सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, बोले- बाहर जाइए, सचिव से बात कर सही जानकारी लेकर आइए

X पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किया गया आह्वान आज समय की मांग है। वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस कठिन दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुहाग की मौत के गम में डूबी तुलसी ने बाथरूम में किया सुसाइड का प्रयास; हालत गंभीर, 4 महीने पहले हुई थी शादी

May 14, 2026

छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जमीनों पर विवाद, वारिस ना होने के बाद भी खरीदी-बिक्री जारी

May 14, 2026

रायपुर के शंकर नगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, यूनीपोल पर चढ़कर महिला ने दी कूदने की धमकी, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070345
Views Today : 37
Views Last 7 days : 858
Views Last 30 days : 3488
Total views : 91599
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.