Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर विस्फोटक मामला… महापौर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए बम बनाने का दावा
Breaking News

रायपुर विस्फोटक मामला… महापौर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए बम बनाने का दावा

By adminMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13 05 2026
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर में विस्फोटक सामग्री मिलने के चर्चित मामले में खमतराई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी विनय कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 05:26:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 05:26:50 PM (IST)

रायपुर विस्फोटक मामला... महापौर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए बम बनाने का दावा
रायपुर विस्फोटक मामला… महापौर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार

HighLights

  1. महापौर के साले विनय देवांगन को पुलिस ने घेराबंदी कर भनपुरी से दबोचा
  2. संदिग्ध बैग से 3 बम नुमा बोतलें, आईईडी मैकेनिज्म और एयर पिस्टल बरामद
  3. आरोपी का दावा है कि वह आत्महत्या के लिए विस्फोटक तैयार कर रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में विस्फोटक सामग्री मिलने के चर्चित मामले में खमतराई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी विनय कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुर नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन का साला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बैटरी, फटाका ज्वॉइंटर, कनेक्टर लगे वायर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था।

संदिग्ध बैग से हुआ था बम और पिस्टल का खुलासा

पुलिस के मुताबिक 7 मई की सुबह खमतराई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बीरगांव प्रगति चौक स्थित पुष्पा साहू के मकान में एक संदिग्ध बैग रखा हुआ है। बैग को विनय कुमार देवांगन रात में यह कहकर छोड़ गया था कि सुबह लेकर चला जाएगा, लेकिन अगले दिन वह नहीं लौटा। संदेह होने पर जब बैग खोला गया तो उसमें बम जैसी सामग्री और पिस्टल दिखाई दी। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस, बीडीएस टीम और बैलिस्टिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे।

जांच में बरामद हुई आईईडी मैकेनिज्म और विस्फोटक सामग्री

बैग को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर खोला गया। जांच में तीन बम नुमा बोतलें, तार, बैटरी, आईईडी मैकेनिज्म, मोबाइल चिप, फिलामेंट और एयर पिस्टल बरामद हुई। विस्फोटक डिटेक्शन किट से जांच में सामग्री विस्फोटक पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी भनपुरी रिंग रोड नंबर-2 इलाके में मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पारिवारिक तनाव और आत्महत्या की साजिश का कबूलनामा

पूछताछ में आरोपी विनय कुमार देवांगन ने बताया कि वह पारिवारिक तनाव से परेशान था और आत्महत्या करने की नीयत से विस्फोटक सामग्री तैयार कर रहा था। आरोपी ने घटना में इस्तेमाल अन्य सामान और मोटरसाइकिल के बारे में भी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी विनय कुमार देवांगन (49) ग्राम मलौद देवांगन पारा, सिलयारी का रहने वाला है और वर्तमान में बीरगांव के त्रिमूर्ति नगर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुहाग की मौत के गम में डूबी तुलसी ने बाथरूम में किया सुसाइड का प्रयास; हालत गंभीर, 4 महीने पहले हुई थी शादी

May 14, 2026

छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जमीनों पर विवाद, वारिस ना होने के बाद भी खरीदी-बिक्री जारी

May 14, 2026

रायपुर के शंकर नगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, यूनीपोल पर चढ़कर महिला ने दी कूदने की धमकी, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070344
Views Today : 36
Views Last 7 days : 857
Views Last 30 days : 3487
Total views : 91598
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.