Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 7 gamblers arrested in Jamul durg police seize cash and cards | जामुल पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार: 91,500 रुपए कैश और 52 पत्ती ताश बरामद, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई – durg-bhilai News
Breaking News

7 gamblers arrested in Jamul durg police seize cash and cards | जामुल पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार: 91,500 रुपए कैश और 52 पत्ती ताश बरामद, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई – durg-bhilai News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dfee800b dc5e 486d a077 d5d16821eaaf 1765550195846
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



dfee800b dc5e 486d a077 d5d16821eaaf 1765550195846

दुर्ग जिले की जामुल थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर की, जिसके बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा।

.

पुलिस को 11 दिसंबर को सूचना मिली थी कि ग्राम सुरडुंग नाला के पास खुले स्थान पर कुछ लोग रुपए-पैसों की बाजी लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्लानिंग के तहत रेड की। रेड के दौरान सात आरोपी जुआ खेलते हुए पाए गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों से 91,500 रुपए और ताश का सेट जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से 91,500 रुपए नगद और 52 पत्ती ताश का एक सेट जब्त किया है। बरामद रकम और ताश को सबूत के तौर पर जब्त किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस रेड में ये आरोपी ​हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेखर देवांगन (निवासी महामाया वार्ड, ग्राम सुरडुंग), रामा बघेल (निवासी कैलाश नगर), संतोष शुक्ला (निवासी मीलन चौक, सुरडुंग), जितेंद्र साहनी (निवासी इंदिरा नगर, सुपेला), मुरली साहू (निवासी जेवरा सिरसा), राजेश साहू (निवासी हाउसिंग बोर्ड, चरोदा) और सत्यम साहू (निवासी शिव मंदिर, जामुल) शामिल हैं।

जामुल पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

कोरबा में हिट एंड रन…टक्कर के बाद,फिर कुचलने की कोशिश:नाबालिग चला रहा था कार, हादसे में डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, वाहन जब्त

June 21, 2026

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074921
Views Today : 1
Views Last 7 days : 2647
Views Last 30 days : 9067
Total views : 103009
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.