Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 7 खेप खपाने के बाद नशीली सिरप का रैकेट पकड़ाया:मास्टरमाइंड 13 साल तक MR का काम किया, मेडिकल-स्टोर खोला;गुजरात से ऑनलाइन मंगाता था सिरप
Breaking News

7 खेप खपाने के बाद नशीली सिरप का रैकेट पकड़ाया:मास्टरमाइंड 13 साल तक MR का काम किया, मेडिकल-स्टोर खोला;गुजरात से ऑनलाइन मंगाता था सिरप

By adminApril 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 24 at 12517 pm 1777061238
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 24 at 12517 pm 1777061238
दुर्ग जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की करीब 7 खेप खपाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने रैकेट के सरगना योगेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जांच में सामने आया कि यह पूरा रैकेट प्लानिंग तरीके से चलाया जा रहा था, जिसे योगेश शर्मा ही संचालित कर रहा था। इस नेटवर्क में उसके साथ उमेश कुमार यादव, महावीर जैन उर्फ रोहित और सतीश मेश्राम भी शामिल थे, जिन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि मास्टरमाइंड मेडिकल के फिल्ड में बतौर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) का काम शुरू किया था। करीब 13 सालों तक इस फिल्ड में रहा। इसके बाद नगपुरा में इसने मेडिकल स्टोर्स खोल लिया और गुजरात से ऑनलाइन सिरप मंगवाता था। वहीं दुर्ग का रहने वाला अमन दुबे भी फरार है, उसका लोकेशन इंदौर बता रहा है। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई है। फर्जी ड्रग लाइसेंस से मंगवाता था दवाई पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी योगेश शर्मा फर्जी ड्रग लाइसेंस का इस्तेमाल कर प्रतिबंधित CADIFOS-T सिरप मंगवा रहा था। उसने एक असली लाइसेंस में एडिटिंग कर अपने नाम से नकली लाइसेंस तैयार कराया था। इसके साथ ही फर्जी लेटरपैड और सील बनवाकर गुजरात की कंपनियों से ऑनलाइन और ई-कुरियर के जरिए सिरप मंगवाता था। गुजरात के गांधी नगर से यह सिरप आ रहा था और इसे यहां लोकल लोगों को बेचने के लिए सप्लाई करता था। 60 की सिरप को 150 से 200 रुपए में बेचता था बताया जा रहा है कि यह सिरप ऑनलाइन करीब 60 से 65 रुपए में मंगवाता था। इसके बाद इसे प्रति शीशी 150 से 200 रुपए की बेचता था। इसे वो अलग-अलग जगह पर अपने नेटवर्क के लोगों को कार के माध्यम से सप्लाई करता था। इस तरह यह लगभग 7 बार बड़ी मात्रा में इन नशीली सिरप को खपा चुका था। आठवीं बार पुलिस को इसकी भनक लगी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए योगेश शर्मा समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 7 कार्टून में भरे हुए नशीली सिरप पुलिस ने किया जब्त 7 कार्टून में भरी प्रतिबंधित CADIFOS-T सिरप नशीली सिरप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस संगठित गिरोह से जुड़े कुछ लोगो की तलाश में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा में भी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 800 नग नशीली सिरप, कार, मोबाइल और नकदी समेत करीब 5 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। इसमें सेंट्रों कार क्रमांक CG-07/8595 भी शामिल है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Marwahi Blast Injury | Unknown Object Break Attempt

June 22, 2026

छात्र ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया:एडमिशन न मिलने से परेशान, जांच में जहर की पुष्टि नहीं, डीईओ पहुंचे अस्पताल

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075050
Views Today : 210
Views Last 7 days : 2856
Views Last 30 days : 9276
Total views : 103218
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.