Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 68 lakh rupees embezzled from a petrol pump in 9 months | पेट्रोल पंप में 9 महीने में 68 लाख का गबन: जांजगीर-चांपा में मैनेजर ने पिता-भाई संग रची साजिश, रकम जुए-सट्टे में गंवाया,आरोपी ट्रेन से गिरफ्तार – janjgir champa News
Breaking News

68 lakh rupees embezzled from a petrol pump in 9 months | पेट्रोल पंप में 9 महीने में 68 लाख का गबन: जांजगीर-चांपा में मैनेजर ने पिता-भाई संग रची साजिश, रकम जुए-सट्टे में गंवाया,आरोपी ट्रेन से गिरफ्तार – janjgir champa News

By adminNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
57affb68 652b 4a63 94ef e42ea166680f 1762505155804
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



57affb68 652b 4a63 94ef e42ea166680f 1762505155804

मैनेजर ने पिता और भाई संग मिलकर पेट्रोल पंप से 68 लाख उड़ाए

जांजगीर-चांपा जिले में एक पेट्रोल पंप से 68 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पेट्रोल पंप के मैनेजर नीरज कुमार साहू को उसके पिता और भाई के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 40 दिन की तलाश के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया

.

यह मामला भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया के पेट्रोल पंप से जुड़ा है। नीरज कुमार साहू वर्ष 2022 से इस पेट्रोल पंप पर मैनेजर के रूप में कार्यरत था। उसने अपने अच्छे काम से पंप संचालक का भरोसा जीत लिया था और सभी वित्तीय लेनदेन वही संभालता था।

पेट्रोल बिक्री की राशि को अपने और पिता-भाई के अकाउंट में किया ट्रांसफर

हालांकि, नीरज की नीयत खराब हो गई और उसने पेट्रोल बिक्री व अन्य लेनदेन की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने, अपने भाई और पिता के खातों में जमा करना शुरू कर दिया। उसने इन पैसों को जुए और सट्टे में भी लगाया। यह गबन 26 जनवरी 2024 से 23 सितंबर 2024 के बीच किया गया।

गबन पता चलने पर मैनेजर काम छोड़कर हुआ फरार

गबन का पता चलने पर मैनेजर नीरज काम छोड़कर फरार हो गया। पेट्रोल पंप संचालक ने खातों का मिलान किया तो 68 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई, जिसके बाद बम्हनीडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

ट्रेन से पकड़ाए आरोपी ने जुर्म कबूला

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की तलाश के लिए साइबर सेल को जिम्मेदारी सौंपी। साइबर सेल की टीम ने कई मोबाइल लोकेशन ट्रेस किए और 40 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद नीरज कुमार साहू को रायपुर से रायगढ़ के बीच ट्रेन में पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने पेट्रोल पंप से 68 लाख रुपये से अधिक का गबन करना स्वीकार किया है। उसके पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर के वायरल ऑडियो के बाद कर्मचारी फेडरेशन अलर्ट:दूसरे दफ्तरों में अटैच ड्राइवर-भृत्यों जिलों से मांगी जानकारी

May 15, 2026

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.