![]()
मुंगेली जिले के कंतेली धान उपार्जन केंद्र में अवैध धान विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां किसान के नाम पर बेचे जा रहे 60 क्विंटल धान को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, और केंद्र के प्रभारी व ऑ
.
यह कार्रवाई कलेक्टर कुन्दन कुमार के सख्त निर्देश पर की गई, जिन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कोचियों-बिचौलियों द्वारा अवैध धान विक्रय को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा था। इसी क्रम में खाद्य व मंडी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कंतेली केंद्र का निरीक्षण किया।
धान बेचने में पाई गई अनियमितता
जांच के दौरान, किसान अर्जुन सिंह के नाम पर जमा किए जा रहे धान में अनियमितता पाई गई। मौके पर मौजूद व्यक्ति का समिति गेटपास में दर्ज फोटो से मिलान नहीं हुआ, और कंप्यूटर ऑपरेटर भी उसे पहचान नहीं पाया। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति किसान के टोकन का उपयोग कर धान बेचने केंद्र पहुंचा था।
इन तथ्यों के आधार पर, उड़नदस्ता टीम ने टोकन पर लाए गए 60 क्विंटल (150 कट्टी) धान को जब्त कर उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारी को सौंप दिया।
जिला खाद्य अधिकारी हुलेश कुमार डड़सेना ने बताया कि कलेक्टर ने इस अनियमितता को गंभीर मानते हुए एफआईआर दर्ज करने और संबंधित प्रभारी व ऑपरेटरों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी अवधि में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
<
