Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 60 रुपए पेमेंट करते ही खुला साइबर ठगी का राज:भिलाई में बैंक खाते से फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन, पुलिस ने दर्ज किया केस
Breaking News

60 रुपए पेमेंट करते ही खुला साइबर ठगी का राज:भिलाई में बैंक खाते से फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन, पुलिस ने दर्ज किया केस

By adminJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b10ba63b 42ed 4206 b955 624749e6f901 1780679011420
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b10ba63b 42ed 4206 b955 624749e6f901 1780679011420
भिलाई में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से फर्जी यूपीआई लेनदेन के जरिए 2 लाख 61 हजार 825 रुपए पार कर दिए। पीड़ित को ठगी की जानकारी तब हुई जब उसने एक होटल में 60 रुपए का भुगतान करने के बाद अपने खाते का बैलेंस चेक किया। पुलिस के मुताबिक, बैकुंठ नगर कैंप-2 निवासी राजेश विश्वकर्मा (46) ने छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 14 मई से 18 मई के बीच उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई माध्यम से विभिन्न खातों में रकम ट्रांसफर की गई। होटल में भुगतान के बाद हुआ खुलासा राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि 18 मई की शाम करीब 7 बजे उन्होंने पावर हाउस स्थित एक होटल में यूपीआई के जरिए 60 रुपए का भुगतान किया था। भुगतान के बाद जब उन्होंने खाते का बैलेंस देखा तो राशि काफी कम दिखाई दी। इसी दौरान उनके मोबाइल पर खाते से 70 हजार रुपए कटने का मैसेज भी प्राप्त हुआ। लगातार लेनदेन की जानकारी मिलने पर उन्होंने खाते की जांच की, जिसमें कुल 2 लाख 61 हजार 825 रुपए की अवैध निकासी का खुलासा हुआ। बैंक खाते से फर्जी तरीके से हुई रकम की निकासी पीड़ित के अनुसार, उनके बैंक खाते से बिना अनुमति और जानकारी के कई यूपीआई ट्रांजेक्शन किए गए। रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई है। ठगी का पता चलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इसे साइबर फ्रॉड का मामला मानते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस अब उन बैंक खातों, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई। साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंकिंग रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नगर निगम अफसरों पर भड़के अपर संचालक,लगाई फटकार:समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली और योजनाओं की प्रगति पर मांगी रिपोर्ट

June 7, 2026

कोरबा में बुकिंग के बहाने स्कॉर्पियो लूटी:ड्राइवर पर मिर्च स्प्रे डालकर पेड़ से बांधा, दो आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख की गाड़ी बरामद

June 7, 2026

बालोद में लोक-कलाकार प्रेम साहू की हार्ट अटैक से मौत:सीने में उठा दर्द; बेटे को देखने अस्पताल जा रहे माता-पिता सड़क हादसे में गंभीर

June 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072941
Views Today : 4
Views Last 7 days : 743
Views Last 30 days : 5681
Total views : 96468
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.