Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में बुकिंग के बहाने स्कॉर्पियो लूटी:ड्राइवर पर मिर्च स्प्रे डालकर पेड़ से बांधा, दो आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख की गाड़ी बरामद
Breaking News

कोरबा में बुकिंग के बहाने स्कॉर्पियो लूटी:ड्राइवर पर मिर्च स्प्रे डालकर पेड़ से बांधा, दो आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख की गाड़ी बरामद

By adminJune 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f0b43791 2d58 41ea a1c9 bc11089f9e8c 1780657039934
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f0b43791 2d58 41ea a1c9 bc11089f9e8c 1780657039934
कोरबा जिले में बुकिंग के बहाने स्कॉर्पियो चालक से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन बदमाशों ने चालक की आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर उसे जंगल में एक पेड़ से बांध दिया और करीब 17 लाख रुपए कीमत की स्कॉर्पियो समेत नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद कर ली है। प्रार्थी संजय कुमार केंवट ने बताया कि 1 जून को एक अज्ञात नंबर से उन्हें ढपढप से सीहोर (मध्यप्रदेश) जाने के लिए वाहन बुकिंग का फोन आया था। 3 जून की रात उन्हें ढपढप मोड़ पर बुलाया गया, जहां होंडा साइन बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मिर्च स्प्रे डालकर जंगल ले गए संजय के अनुसार, दो युवक स्कॉर्पियो में बैठ गए जबकि तीसरा बाइक से आगे-आगे चल रहा था। सुनसान स्थान पर पहुंचते ही बाइक सवार ने वाहन का दरवाजा खोलकर उनकी आंखों में मिर्च स्प्रे डाल दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल और फोन-पे का पासवर्ड हासिल कर लिया। बदमाश करीब आधे घंटे तक चालक को गाड़ी में घुमाते रहे और फिर जंगल में ले जाकर एक पेड़ से बांध दिया। उन्होंने संजय से पूछा, “गाड़ी चाहिए या जिंदा रहना है?” संजय ने जवाब दिया कि उसे जिंदा रहना है। इसके बाद आरोपियों ने स्कॉर्पियो, मोबाइल, 6 हजार रुपए नकद, वाहन के दस्तावेज, स्मार्टवॉच और एयरबड्स लूट लिए। किसी तरह बचकर पहुंचा गांव आरोपियों के जाने के बाद संजय किसी तरह खुद को छुड़ाने में सफल रहा। वह रेल पटरी के सहारे पुरेना पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 4 जून को बांकीमोंगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। टोल प्लाजा पर पकड़ी गई स्कॉर्पियो रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी। उसी रात चोटिया टोल बैरियर पर लूटी गई स्कॉर्पियो को पकड़ लिया गया। पुलिस ने झारखंड के गढ़वा निवासी अरविंद कुमार पाल और पंकज पाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात में शामिल होने और वाहन को सूरजपुर ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से 17 लाख रुपए मूल्य की स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपी 20 से 25 वर्ष की उम्र के थे और वारदात के दौरान उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे। वे छत्तीसगढ़ी भाषा में बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर नाकेबंदी की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के चलते लूटी गई स्कॉर्पियो कुछ ही घंटों में बरामद कर ली गई। मामले की आगे की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

60 रुपए पेमेंट करते ही खुला साइबर ठगी का राज:भिलाई में बैंक खाते से फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन, पुलिस ने दर्ज किया केस

June 7, 2026

बालोद में लोक-कलाकार प्रेम साहू की हार्ट अटैक से मौत:सीने में उठा दर्द; बेटे को देखने अस्पताल जा रहे माता-पिता सड़क हादसे में गंभीर

June 6, 2026

बेमेतरा हत्याकांड…पत्नी ने की पति की हत्या:रोज की प्रताड़ना से परेशान थी, गला दबाकर और मूसल से वार कर मार डाला

June 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072941
Views Today : 4
Views Last 7 days : 743
Views Last 30 days : 5681
Total views : 96468
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.