छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित एक रिसॉर्ट में 6 फीट लंबा अजगर देखने को मिला है। रिसॉर्ट में मौजूद लोग सोफे पर बैठे थे, तभी उन्हें फुफकारने की आवाज सुनाई दी। सांप देखकर वे तुरंत सोफा छोड़कर बाहर भागे।
.
जैसे ही सोफा हटाने पर सांप दिखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। रिसॉर्ट मालिक ने तुरंत सर्प मित्र सूर्यकांत को सूचना दी। सूर्यकांत मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहले सांप को रसेल वाइपर समझा था, लेकिन जब सोफे को पलटा गया, तो छह फीट का अजगर उसके नीचे छिपा बैठा मिला।

सोफे का कपड़ा हटाने पर भागा सांप।

सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
अजगर ने की काटने की कोशिश
सूर्यकांत ने बताया कि अजगर ने पकड़ने के दौरान काटने की कोशिश भी की, लेकिन उसे सावधानीपूर्वक काबू कर लिया गया। अजगर को एक बोरी में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद रिसॉर्ट में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
सांप कब अंदर घुसा किसी को जानकारी नहीं
धमतरी जिले में इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिसके कारण जीव-जंतु भी अपने ठिकानों से बाहर निकल रहे हैं। यह अजगर कब रिसॉर्ट में घुसा, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।
<
