पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरसा भाठा मेहंदी बाड़ी के पास खाली मैदान में कार में बैठकर सिंथेटिक हेरोइन (चिट्टा) का सेवन कर रहे 6 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, नगदी, म
.

पुलिस ने नाबालिग समेत 6 आरोपियों को किया है गिरफ्तार।
पुलिस ने जब कार का गेट खोला तो भरा हुआ था धुंआ थाना पुरानी भिलाई में पदस्थ सउनि लखन लाल साहू ने बताया कि 26 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिरसा भाठा मेहंदी बाड़ी के बाजू खाली मैदान में एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना कार (क्रमांक CG-04-LW-6629) में कुछ संदिग्ध व्यक्ति सिंथेटिक हेरोइन का सेवन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रोजनामचा में दर्ज किया गया और गवाहों व स्टाफ के साथ तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर कार को रोका। कार के भीतर धुआं भरा हुआ था। पूछताछ में कार में बैठे व्यक्तियों ने अपने नाम दिशांत अग्रवाल (20), रवेल सिंह (35), रोहित गुप्ता (21), ओमकार सिंह (23) और दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपी दुर्ग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। गवाहों की मौजूदगी में विधिवत तलाशी ली गई।
सभी दोस्तों के पास मिला हेरोइन तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन चिट्टा बरामद किया गया। दिशांत अग्रवाल से 2.10 मिलीग्राम, रवेल सिंह से 6.50 मिलीग्राम, रोहित गुप्ता से 0.58 मिलीग्राम, ओमकार सिंह से 0.51 मिलीग्राम, एक नाबालिग से 0.53 मिलीग्राम और दूसरे नाबालिग से 0.48 मिलीग्राम हेरोइन जब्त की गई। इसके अलावा गैस लाइटर, एल्यूमिनियम फॉइल के टुकड़े, कई मोबाइल फोन, 27,500 रुपये नगद और हुंडई वर्ना कार को भी जप्त किया गया। 9 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त पुलिस ने नशे का सेवन करवे वालों के पास मिले सभी चीजों को जब्त कर लिया है। इसमें जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत लगभग 64,400 रुपए, मोबाइल फोन की कीमत करीब 54,000 रुपए, नगद राशि 27,500 रुपए और कार की कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है। कुल जुमला जब्ती करीब 9,45,900 रुपये बताई जा रही है।
शेरू से खरीदा था सूखा नशा, पुलिस कर रही तलाश पुलिस द्वारा मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत नोटिस जारी कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों रवेल सिंह और दिशांत अग्रवाल ने मेमोरण्डम कथन में बताया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ ‘शेरू’ नामक व्यक्ति से तेलहा नाला के पास रुपये देकर खरीदा था और स्वयं सेवन के साथ बिक्री भी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क)(ख) एवं 27(क) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब नशे के नेटवर्क और सप्लायर ‘शेरू’ की तलाश में जुट गई है।
<
