लोकल न्यूज़
Trending

टक्कर में कार के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती कार और ट्रक मे आमने सामने की भिड़ंत, दो घायल, एनएच मे फिर हुई सड़क दुर्घटना

जशपुरनगर (ब्लेज ई न्यूज़)। जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दौड़का चौरा में कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना मे क्षतिग्रस्त ट्रक

घायलों में से एक की पहचान राजू गुप्ता के रूप में बताई जा रही है। दोनों जशपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक गम्हरिया की ओर से गुमला जा रहा था, जबकि कार गुमला की ओर से गम्हरिया की तरफ आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान दौड़का चौरा के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

आमने सामने की भिड़ंत मे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button