छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

झारखण्ड की एनीमिक महिला का संजीवनी एम्बुलेंस में हुआ प्रस्व, इस तरह से बची प्रसूता और बच्चे की जान

जशपुरनगर (द ब्लेज ई न्यूज) : पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले की एक महिला का संजीवनी एंबुलेंस के कर्मचारियों ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के दौरान एंबुलेंस प्रसूता को रेफर होने पर अंबिकापुर लेकर जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। सामान्य प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित बताएं जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले के जांगरडीह निवासी महिला जितपति कुमार पति अजय उरांव 22 वर्ष, प्रसव के लिए स्वजनों के साथ राजा देवशरण सिंह जिला चिकित्सालय पहुंची थी। यहां प्रसूता को खून की कमी बताते हुए,चिकित्सकों ने सुरक्षित प्रसव के लिए अंबिकापुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया था।

नवजात शिशु के साथ एम्बुलेंस की ईएमटी और प्रसूता के परिजन

रेफर होने पर 108 एंबुलेंस से महिला और उसके स्वजन अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बगीचा से पहले राइकेरा मेन रोड पर प्रसव पीड़ा अचानक अत्यधिक बढ़ गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी अतिसु तिर्की ने बिना समय गंवाए अनुभव और सूझबूझ का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया।प्रसव के बाद माँ और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को आगे की चिकित्सकीय देखभाल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में सुरक्षित भर्ती कराया गया। विषम परिस्थितियों में सुरक्षित प्रसव कर जच्चा और बच्चा की जान बचाने के लिए प्रसूता के स्वजनों ने ईएमटी अतिसु तिर्की और एंबुलेंस चालक अनिल यादव का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button