![]()
बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम हथौद में सांप के काटने से 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान डिंपल चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर के फर्श पर सो रही थी। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे उसे जहरीले सांप ने काट लिया, लेकिन परिजनों को इसकी तत्काल जानकारी नहीं हो सकी। कुछ समय बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टी-दस्त होने लगा। घरेलू इलाज में पड़े रहे परिजन शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य समस्या समझकर घरेलू उपचार किया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर आसपास देखा गया। इसी दौरान बिस्तर के पास सांप दिखाई दिया। जिसके बाद परिजनों को घटना का अंदेशा हुआ। इसके बाद बच्ची को तत्काल डौंडीलोहारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच में सांप के काटने की पुष्टि हुई। लेकिन इलाज के दौरान बच्ची जीवन की जंग हार गई। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
<
