Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 6 जुलाई को रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा:पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने उठाए सवाल- विशेष सभा आपात और जरूरी मुद्दों के लिए होती है
Breaking News

6 जुलाई को रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा:पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने उठाए सवाल- विशेष सभा आपात और जरूरी मुद्दों के लिए होती है

By adminJune 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
111727940660 11776962938 1782647898
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



111727940660 11776962938 1782647898
रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक 6 जुलाई को होगी। बैठक में शहर में बारिश के दौरान जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की स्थिति और मानसून से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। लेकिन बैठक की घोषणा के साथ ही इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने विशेष सामान्य सभा बुलाने के औचित्य पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष सामान्य सभा आमतौर पर किसी महत्वपूर्ण नीति निर्णय, आपात स्थिति या अत्यंत जरूरी विषय पर बुलाई जाती है। लेकिन इस बार सफाई और जलभराव जैसे नियमित प्रशासनिक विषयों को लेकर विशेष बैठक बुलाई जा रही है। पूर्व महापौर ने कहा कि बारिश और जलभराव की समस्या से निपटना नगर निगम की नियमित जिम्मेदारी है। यदि इन विषयों पर विशेष सामान्य सभा बुलानी पड़ रही है तो यह प्रशासनिक तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है। मानसून में बढ़ी चुनौतियां, कई मुद्दों पर होगी चर्चा नगर निगम सूत्रों के मुताबिक बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति, नालों की सफाई, कचरा उठाव, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याएं भी सदन में उठा सकते हैं। मानसून की शुरुआत के साथ ही राजधानी के कई इलाकों से जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक में इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो सकती है। पिछली विशेष सभा में महिला सशक्तिकरण पर हुई थी चर्चा इससे पहले 27 अप्रैल को रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आयोजित की गई थी। उस बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई थी। बैठक की अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने की थी। 9 अप्रैल की सामान्य सभा में हुआ था हंगामा नगर निगम की पिछली सामान्य सभा 9 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 14 एजेंडों पर चर्चा की गई थी। बैठक के दौरान सिटी कोतवाली चौक का नाम बदलकर “जैन स्तंभ” करने के प्रस्ताव पर जमकर बहस हुई थी। विपक्ष के विरोध और भाजपा पार्षद दल की सहमति के बाद प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया था। सभा शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्षदों ने पानी की समस्या को लेकर मटका और बाल्टी के साथ प्रदर्शन किया था। वहीं प्लेसमेंट कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर निगम मुख्यालय का घेराव किया था। बैठक के दौरान चौक-चौराहों के नामकरण और प्रतिमा स्थापना को लेकर भी सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। फिर गरमा सकता है निगम सदन 6 जुलाई को होने वाली विशेष सामान्य सभा में जलभराव, सफाई और नागरिक सुविधाओं के मुद्दे प्रमुख रहने वाले हैं। विपक्ष पहले ही बैठक के उद्देश्य पर सवाल उठा चुका है। ऐसे में मानसून की समस्याओं को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर:बेमेतरा में ससुराल जाते वक्त कारेसरा मोड़ के पास हुआ हादसा, पति-पत्नी रायपुर रेफर

June 28, 2026

कृषि कॉलेज में छात्रों का हंगामा,डीन पर दुर्व्यवहार का आरोप:कटघोरा कृषि महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी, अभाविप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

June 28, 2026

सोनू सूद ने प्रेमासाई महाराज से की मुलाकात:बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवा पर की चर्चा, मां कोत्रवै महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077216
Views Today : 565
Views Last 7 days : 4613
Views Last 30 days : 12301
Total views : 107506
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.