Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कृषि कॉलेज में छात्रों का हंगामा,डीन पर दुर्व्यवहार का आरोप:कटघोरा कृषि महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी, अभाविप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Breaking News

कृषि कॉलेज में छात्रों का हंगामा,डीन पर दुर्व्यवहार का आरोप:कटघोरा कृषि महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी, अभाविप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

By adminJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c6ae9ff3 8807 4bdc 8154 cf3d5fffa8c2 1782631710185
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c6ae9ff3 8807 4bdc 8154 cf3d5fffa8c2 1782631710185
कोरबा में कटघोरा स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में छात्रों की समस्याओं और डीन पर कथित दुर्व्यवहार के आरोप को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभाविप की कोरबा इकाई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है। अभाविप का आरोप है कि महाविद्यालय में छात्रों को लंबे समय से आवश्यक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कई बार शिकायत और मांग रखने के बावजूद कॉलेज प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। परिषद ने महाविद्यालय के विकास कार्यों और स्वीकृत निधियों के उपयोग में भी पारदर्शिता नहीं होने का आरोप लगाया है। ज्ञापन लेने से इनकार का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब परिषद के कार्यकर्ता और छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीन को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। आरोप है कि डीन ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया और छात्रों व परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना से नाराज छात्रों ने अगले दिन महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग प्रदर्शन के बाद अभाविप ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की समस्याओं के शीघ्र निराकरण और छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। परिषद ने कहा कि यदि भविष्य में भी छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की गई या प्रशासन की लापरवाही से किसी छात्र को परेशानी हुई, तो संगठन व्यापक आंदोलन करेगा। बड़ी संख्या में छात्र रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक गोविंद पटेल, जिला संगठन मंत्री प्रदीप साहू, गिरधर गोपाल, पार्थिव, लोकेन्द्र, अनिक, चांदनी, आंचल, आरती और खुशबू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

6 जुलाई को रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा:पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने उठाए सवाल- विशेष सभा आपात और जरूरी मुद्दों के लिए होती है

June 28, 2026

सोनू सूद ने प्रेमासाई महाराज से की मुलाकात:बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवा पर की चर्चा, मां कोत्रवै महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

June 28, 2026

नाली में पेशाब करने के विवाद पर जानलेवा हमला:बिलासपुर में 1 और गिरफ़्तारी, 4 वयस्क और 7 नाबालिग पहले ही पकड़े गए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077188
Views Today : 529
Views Last 7 days : 4577
Views Last 30 days : 12265
Total views : 107470
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.