बिलासपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने गणेश चौक स्थित समृद्धि बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान …और पढ़ें

HighLights
- दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ने करने दी चेतावनी।
- कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि भविष्य में हो सकती कड़ी कार्रवाई।
- पूरे बाजार में घूमकर कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को भी देखा।
नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने शनिवार को गणेश चौक स्थित समृद्धि बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां लगने वाले अस्थाई सब्जी बाजार समेत परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब्जी एवं फल व्यापारियों से सीधे संवाद करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए सभी नागरिकों और व्यापारियों की जिम्मेदारी है कि वे इसके उपयोग से बचें और वैकल्पिक सामग्री अपनाएं। निरीक्षण के दौरान निगम की टीम द्वारा लगभग 6 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई। निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लाास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निगम कमिश्नर ने पूरे बाजार परिसर में घूमकर स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने एवं बाजार क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त शहर के उद्देश्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों एवं व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की गई है।
कपड़े या जूट से बने थैला अपनाएं: कमिश्नर
निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने शहर के व्यापारियों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा की सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण और स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है, इसलिए प्लास्टिक की जगह कपड़े से निर्मित या जूट के थैले का प्रयोग करें और पर्यावरण को बचाएं तथा आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य भविष्य दें।
<
