Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 5kg of mouldy Kalakand seized from a sweet shop in Dhamtari | धमतरी के मिठाई दुकान में फफूंद लगा 5kg कलाकंद जब्त: खाद्य विभाग का छापा, बासी मलाई भी मिली; सैपंल लेकर जांच के लिए भेजा – Dhamtari News
Breaking News

5kg of mouldy Kalakand seized from a sweet shop in Dhamtari | धमतरी के मिठाई दुकान में फफूंद लगा 5kg कलाकंद जब्त: खाद्य विभाग का छापा, बासी मलाई भी मिली; सैपंल लेकर जांच के लिए भेजा – Dhamtari News

By adminDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8efb90c3 56e3 4c44 aaf2 c2592686f16a 1766211628779
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी में खाद्य विभाग ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बस स्टैंड स्थित एक दुकान से फफूंद लगा कलाकंद और बासी मलाई जब्त की गई। गुणवत्ता जांच के लिए पनीर के नमूने भी लिए गए हैं।

.

निरीक्षण के दौरान भगवती बीकानेरी स्वीट्स एवं नमकीन दुकान पर लगभग 5 किलोग्राम फफूंद लगा कलाकंद पाया गया। इसके साथ ही 2 किलोग्राम मलाई बार भी पुराना और बासी अवस्था में मिला। हेमंत डेयरी, धमतरी से पनीर का नमूना भी संकलित कर प्रयोगशाला भेजा गया है।

ae4f1939 486a 4c78 a931 aaf6ebdbbb77 1766211628779

सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा

यह कार्रवाई धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार (19 दिसंबर) को की गई। जिला खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड के चौक-चौराहों और डेयरियों में दूध से बने खाद्य पदार्थों जैसे पनीर, मावा और मिठाइयों की गहन जांच की।

इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना था।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अमानक एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी फनेश्वर पिथौरा ने मौके पर ही अमानक मिठाइयों को नष्ट कराया और गुणवत्ता जांच के लिए मिठाइयों के नमूने प्रयोगशाला भेजे।

b24a9b4b 3be1 4573 8dc4 1d48a446a044 1766211628779

संदिग्ध खाद्य सामग्री की हिदायत देने की अपील

टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र और डेयरियों का निरीक्षण करते हुए पाया कि कुछ स्थानों पर ताजा पनीर का निर्माण किया जा रहा है। ट्रैवल्स संचालकों, बस स्टैंड के दुकानदारों और जिले में कार्यरत विभिन्न कैटरिंग सेवा संचालकों से बाहर से आयातित एनालॉग पनीर के संबंध में पूछताछ की गई और इसकी संभावित आपूर्ति की पड़ताल की जा रही है।

जिला प्रशासन ने दुकानदारों और खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

4fa4582d eb8a 4ed9 9348 b9e4af1278b5 1766211628779



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.