![]()
फार्मेसी में एडमिशन के लिए पहले राउंड की काउंसिलिंग शुरू है। बी.फार्मा और डी.फार्मा की साढ़े आठ हजार सीटों के िलए 5207 छात्रांे ने आवेदन किया है। इसी तरह एम.फार्मेसी की 787 सीटों के लिए 651 ने फॉर्म भरा है। शुक्रवार को मेरिट लिस्ट जारी हुई। अब आवंटन
.
इधर, प्रदेश में फार्मेसी के सौ से अधिक कॉलेज हैं। शिक्षा सत्र 2025-26 के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है। पहले राउंड की काउंसिलिंग के लिए जो मेरिट लिस्ट जारी हुई है उसके अनुसार बी.फार्मा, डी.फार्मा और एम.फार्मा तीनों में उपलब्ध सीटों की तुलना में रजिस्ट्रेशन कम हुए हैं। इसे लेकर शिक्षाविदों का कहना है कि पहले राउंड की काउंसिलिंग के लिए पिछली बार भी साढ़े चार हजार से लेकर पांच हजार तक आवेदन आए थे। इस बार भी 5207 छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी हुई है। आवंटन लिस्ट जारी होने के बाद यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कितनी सीटों में प्रवेश होंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों फार्मेसी काउंसिलिंग को लेकर तकनीकी शिक्षा संचालनालय की ओर से शेड्यूल जारी किया गया था। इसके अनुसार द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 7 से 10 नवंबर तक होगा। 12 नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी। 13 को दावा-आपत्ति और 15 नवंबर को आवंटन लिस्ट जारी होगी। 16 से 19 नवंबर तक एडमिशन दिए जाएंगे। इसके बाद फिर संस्था स्तर पर काउंसिलिंग होगी। इसके तहत 21 से 25 नवंबर तक पंजीयन होगा। मेरिट लिस्ट 27 नवंबर को जारी होगी। 1 से 6 दिसंबर तक प्रवेश दिए जाएंगे।
<
