Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 51 Naxalites surrender in Bijapur | बीजापुर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर: 23 पर था 66 लाख का इनाम, आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 42 पुरुष माओवादी शामिल – Bijapur News
Breaking News

51 Naxalites surrender in Bijapur | बीजापुर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर: 23 पर था 66 लाख का इनाम, आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिलाएं और 42 पुरुष माओवादी शामिल – Bijapur News

By adminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dd963352 46f6 40da ad5c 512d330d2320 1 1761739344
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बीजापुर में 51 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को 51 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 9 महिला और 42 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इनमें 23 नक्सलियों पर कुल 66 लाख रुपये का इनाम घोषित था।जिसमें 8 लाख के पांच, 5 लाख का एक, 2 लाख क

.

इन नक्सलियों में अलग-अलग स्तर के माओवादी कार्यकर्ता शामिल हैं। इनमें पीएलजीए बटालियन और कंपनी नंबर 01, 02 और 05 के 5 सदस्य, एरिया कमेटी और प्लाटून से जुड़े 7 सदस्य, एलओएस (स्थानीय संगठन स्क्वाड) के 3 सदस्य, 1 मिलिशिया प्लाटून कमांडर, 14 मिलिशिया प्लाटून सदस्य, और जनताना सरकार, डीएकेएमएस और सीएनएम संगठनों के 20 सदस्य शामिल हैं।

0e79932e 388c 4eea ac84 d1711da83611 1 1761740633

8 लाख के पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर

सरेंडर करने वालों में 8 लाख रुपए के पांच इनामी नक्सलियों बुधराम पोटाम, मनकी कोवासी, हुंगी सोढ़ी, रविंद्र पुनेम और देवे करटाम जैसे सक्रिय माओवादी भी शामिल हैं।

34cb598a f546 4d9e 9ff0 a542b811fdc4 1 1761740642

सरकार की पुनर्वास नीति से जुड़ रहे नक्सली

एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव बोले- सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को मुख्यधारा की ओर आकर्षित कर रही है। अब उनके परिवार भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं। हमने सभी से अपील की है कि वे भ्रामक विचारधारा छोड़कर समाज के साथ जुड़ें।

सरकार और पुलिस की पहल

एसपी ने बताया कि राज्य शासन की “पूना मारगेम” योजना का मकसद नक्सलियों को हिंसा छोड़कर समाज में वापस लाना है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को पुनर्वास योजना के तहत 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

पिछले एक साल में बड़ी सफलता

बीजापुर जिले में वर्ष 2025 के दौरान अब तक 461 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। वहीं 138 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए और 485 गिरफ्तार किए गए।वर्ष 2024 से अब तक जिले में कुल 650 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जबकि 986 को गिरफ्तार किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur DNA Forensic Workshop Launched By IG Garg

May 6, 2026

जांजगीर-चांपा मार्ग पर हाइवा-कार की टक्कर:5 लोग गंभीर घायल, पश्चिम बंगाल जा रहे थे कार सवार

May 6, 2026

Bilaspur Rail Fine Rs 1.92 Lakh

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069696
Views Today : 49
Views Last 7 days : 603
Views Last 30 days : 3842
Total views : 90740
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.