![]()
कांकेर के ग्राम पंचायत मोहपुर ने अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए निर्णय लिया है। अब पंचायत के निर्धारित स्थानों पर शराब पीते या गंदगी करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यह कदम पर्यावरण और सामाजिक माहौल को बेहतर
.
ग्राम पंचायत के सरपंच संदीप मंडावी ने बताया कि नदी और पुल के आसपास बाहरी लोग शराब पीकर गंदगी कर रहे थे, जिससे क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा था। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शराब की बोतलों के टूटे हुए कांच से कई ग्रामीण घायल भी हुए हैं।
नदी में गंदगी फैलाने वालों पर सरपंच ने जताई चिंता
सरपंच मंडावी ने यह भी बताया कि असामाजिक तत्वों की ओर से शराब पीकर गंदगी करने के अलावा, शहर से आने वाले लोग भी नदी में कचरा डाल रहे हैं, जिससे नदी लगातार प्रदूषित हो रही है। पंचायत का मुख्य उद्देश्य नदी-नालों को साफ रखना और क्षेत्र में एक अच्छा माहौल बनाए रखना है।
ग्रामसभा का निर्णय- स्वच्छता के लिए आर्थिक दंड लागू
इन गंभीर समस्याओं को देखते हुए, ग्राम पंचायत के सभी ग्रामवासियों और युवाओं ने मिलकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। आर्थिक दंड का यह प्रावधान क्षेत्र की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। इस निर्णय के तत्काल प्रभाव से गांव में सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि सभी को नए नियम की जानकारी हो सके।
<
