Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 500 करोड़ का DMF घोटाला, CBI ने जांच संभाली, रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी
Breaking News

500 करोड़ का DMF घोटाला, CBI ने जांच संभाली, रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 12 2025 dmf ghotala 6dec
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: प्रदेश में करीब 500 करोड़ रुपये के डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) घोटाले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। खनिज विभाग के निदेशक रजत बंसल ने बिलासपुर संभाग आयुक्त को विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने और सभी संदिग्ध परियोजनाओं की जांच के निर्देश जारी किए हैं।

Publish Date: Sat, 06 Dec 2025 07:07:09 PM (IST)

Updated Date: Sat, 06 Dec 2025 07:07:09 PM (IST)

500 करोड़ का DMF घोटाला, CBI ने जांच संभाली, रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी

HighLights

  1. प्रदेश में हुए 500 करोड़ के DMF घोटाले की CBI करेगी जांच
  2. ED-EOW रिपोर्ट के बाद खनिज विभाग ने संभागीय जांच तेज की
  3. पीएमओ और सीबीआइ में की गई शिकायतों के बाद जांच तेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में करीब 500 करोड़ रुपये के डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) घोटाले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। खनिज विभाग के निदेशक रजत बंसल ने बिलासपुर संभाग आयुक्त को विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने और सभी संदिग्ध परियोजनाओं की जांच के निर्देश जारी किए हैं। यह कार्रवाई पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर द्वारा पीएमओ और सीबीआइ में की गई शिकायतों के बाद तेज हुई है।

CBI ने संभाली जांच

निदेशक रजत बंसल ने 12 नवंबर को संभाग आयुक्त को भेजे पत्र में बताया कि डीएमएफ मद में व्यापक प्रक्रियागत उल्लंघन, मनमाने अनुमोदन, प्राथमिकताओं की अनदेखी और संभावित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच की जाए। शिकायतों के अनुसार डीएमएफ का मूल उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, आजीविका संवर्धन और खनन प्रभावित क्षेत्रों का विकास से हटकर करोड़ों की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। विशेषकर कोरबा जिले में ऐसे कार्य स्वीकृत किए गए, जो न तो प्राथमिकता सूची में आते थे और न ही स्थानीय आवश्यकता पर आधारित थे।

सीबीआइ ने मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे

कंवर ने आरोप लगाया कि अनुमोदन प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया और फाइलें विवेकाधीन आधार पर पास की गईं। शिकायत के बाद सीबीआइ ने राज्य सरकार से बड़े पैमाने पर अनुमोदन फाइलें, तकनीकी स्वीकृतियां, वित्तीय उपयोग विवरण, परियोजना प्रगति रिपोर्ट और लाभार्थी मूल्यांकन से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।

यह भी पढ़ें- विवाहिता और नाबालिग भतीजी से गैंगरेप, तीन महीने बाद FIR, लापरवाही पर थाना प्रभारी लाइन अटैच, ASI निलंबित

ईडी के बाद ईओडब्ल्यू कर रही थी जांच

ईडी की रिपोर्ट के आधार पर ईओडब्ल्यू ने पहले ही अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ईडी के अनुसार कोरबा डीएमएफ फंड से टेंडर आवंटन में भारी अनियमितताएं हुईं। टेंडरकर्ताओं संजय शिंदे, अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, ऋषभ सोनी और बिचौलियों मनोज द्विवेदी, रवि शर्मा, पियूष सोनी, पियूष साहू, अब्दुल और शेखर के जरिए अवैध लाभ कमाए गए। जांच में राजफाश हुआ कि अधिकारियों और राजनीतिक रसूखदारों को 25 से 40 प्रतिशत तक कमीशन दिया गया, जिसकी एंट्री फर्जी आवासीय (अकोमोडेशन) बिलों में की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074335
Views Today : 890
Views Last 7 days : 5421
Views Last 30 days : 9747
Total views : 101947
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.