Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रकम दोगुना करने का झांसा देकर लिए 5 लाख और सुना दी लूट की ऐसी कहानी,पढ़िए शातिरों के अनोखे षड्यंत्र की कहानी
अपराध

रकम दोगुना करने का झांसा देकर लिए 5 लाख और सुना दी लूट की ऐसी कहानी,पढ़िए शातिरों के अनोखे षड्यंत्र की कहानी

By AdminOctober 31, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20241031 144254
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज डेस्क,जशपुरनगर। कम समय में रकम को दोगुना करने के झांसे में फंस कर कर पांच लाख रूपये गवा दिए। पीड़ित की शिकायत पर जशपुर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। थाना में की गईं शिकायत में बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के रेवतीपुर निवासी हमीद अंसारी ने बताया है कि सरगुजा जिले के अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के तकिया मजार निवासी आरोपित अंसार अंसारी से उसका परिचय था। 29 अक्टूबर को आरोपित अंसार ने उसे एक स्कीम बताते हुए कहा कि इस स्कीम में 5 लाख रूपये निवेश करने पर एक सप्ताह के अंदर 8 लाख रूपये का रिटर्न मिलेगा। शातिर के झांसे में आकर पीड़ित ने अपने एक परिचित श्याम गुरूजी से 3 लाख रूपये और रमजान से 50 हजार रूपये उधार लिए और स्वयं की जमा पूंजी डेढ़ लाख मिला कर आरोपित को 5 लाख रूपये लेकर किराये की कार से दुर्गापारा पहुँचे। यहां उनसे तोहिद खान नाम का एक व्यक्ति मिला। रूपये लेकर अंसार आंसरी और तौहीद खान बाईक से आगे-आगे चलने लगे और पीड़ित कार में पीछे चल रहा था। अचनाक बाईक की गति तेज हो गईं और दोनों शातिर की नजरों ओझल हो गए। पीड़ित के अनुसार उसने आरोपित अंसार को कई बार फोन लगाया लेकिन अंसार ने काल रिसीव नहीं किया। कुछ देर बाद अंसार ने पीड़ित को बताया कि नारायणपुर के अटल चौक के पास अज्ञात लोगों ने उससे 5 लाख रूपये लूट लिए हैँ। पीड़ित का आरोप है कि अंसार अंसारी और तौहीद खान ने षड्यंत्रपूर्वक उससे 5 लाख रूपये हड़पे हैँ और लूट होने का बहाना बना रहे हैँ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नारायणपुर पुलिस आरोपित अंसार अंसारी और तौहीद खान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) धोखाधडी से सम्पति हड़पना और 61 (2) गैर कानूनी कार्य के लिए एकजुट होने के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069416
Views Today : 67
Views Last 7 days : 987
Views Last 30 days : 4113
Total views : 90425
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.