Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 45°C in Raipur; Next 3 Days Intense Heat
Breaking News

45°C in Raipur; Next 3 Days Intense Heat

By adminApril 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4 17 1777257372
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में सुबह से धूप चूभने लगी है। यहां पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। पांच शहरों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

.

40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है। इसके पीछे यूपी में बने मौसम सिस्टम का असर बताया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है और यही स्थिति अगले तीन दिनों तक रह सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है।

मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक लू चलने के आसार हैं, जिससे दिन के समय लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह सूखा रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

तापमान की बात करें तो बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा।

47 1777255766

दो दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज कुछ जगहों हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

वहीं, कुछ इलाकों में हीट वेव के साथ-साथ गर्म रात की स्थिति भी बनी रह सकती है। दो दिनों तक ऐसी स्थिति बन रह सकती है।

बढ़ती गर्मी के बीच युवक कूलर ले जाते हुए दिखे।

बढ़ती गर्मी के बीच युवक कूलर ले जाते हुए दिखे।

अगले दो दिन भी मिलेजुले संकेत

आने वाले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इस दौरान भी कुछ हिस्सों में लू का असर जारी रह सकता है।

उस्लापुर रेलवे में यात्रियों की भीड़, गर्मी से हो रहे परेशान।

उस्लापुर रेलवे में यात्रियों की भीड़, गर्मी से हो रहे परेशान।

रायपुर में 45°C तक पहुंच सकता है पारा

राजधानी में आज हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। यहां अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर महसूस होगा।

बिलासपुर में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है।

बिलासपुर में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है।

गर्मी से बचाव जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज गर्मी और लू से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें।

क्यों बढ़ रही गर्मी?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विदर्भ से लेकर दक्षिण भारत तक ट्रफ लाइन और बंगाल-ओडिशा क्षेत्र में ऊपरी हवा के चक्रवाती प्रभाव के चलते गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है। इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

कानन पेंडारी जू में बढ़ती गर्मी को देखते हुए वन्य प्राणियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

कानन पेंडारी जू में बढ़ती गर्मी को देखते हुए वन्य प्राणियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

क्या है हीट वेव?

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है, तब लू की स्थिति बन सकती है। सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा तापमान होने पर हीट वेव मानी जाती है। सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक बढ़ने पर सीवियर हीट वेव घोषित होती है।

अगर वास्तविक अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच जाए तो भी हीट वेव मानी जाती है। 47 डिग्री या उससे अधिक होने पर सीवियर हीट वेव की स्थिति बनती है।

d5jkg31777107749 1777256647

वार्म नाइट का भी खतरा

मौसम विभाग ने गर्म रातों (Warm Night) को लेकर भी चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा होने पर वार्म नाइट और इससे अधिक होने पर वेरी वार्म नाइट माना जाता है। ऐसी स्थिति में रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती।

21773196877 1 1777255380
syhrlm1773196857 1 1777255380



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

झाड़-फूंक के बहाने 1 महीने के मासूम का अपहरण:जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, आरोपी महिला गिरफ्तार

June 22, 2026

उदंती-सीतानदी रिजर्व में हाथियों का जलक्रीड़ा ट्रैप कैमरे में कैद:शावकों संग 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित झिरिया में करते दिखे अठखेलियां

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074923
Views Today : 3
Views Last 7 days : 2649
Views Last 30 days : 9069
Total views : 103011
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.