Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 40 play schools running without recognition in the capital | राजधानी में बिना मान्यता चल रहे 40 प्ले स्कूल: कांग्रेस नेता ने IAS ऋतुराज और DEO के खिलाफ थाने में की शिकायत, गलत जानकारी देने का आरोप – Chhattisgarh News
Breaking News

40 play schools running without recognition in the capital | राजधानी में बिना मान्यता चल रहे 40 प्ले स्कूल: कांग्रेस नेता ने IAS ऋतुराज और DEO के खिलाफ थाने में की शिकायत, गलत जानकारी देने का आरोप – Chhattisgarh News

By adminOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig1701809604 1759849014
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर में शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों पर भ्रामक जानकारी देने और प्राइवेट स्कूलों के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करने की शिकायत थाना सिविल लाइन में की गई। ये आरोप और शिकायत कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी की ओर से की गई है।

.

शिकायत में उप सचिव फरिया आलम सिद्धिकी, संचालक ऋतुराज रघुवंशी, उप-संचालक आशुतोष चावरे, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय का नाम है। तिवारी ने बताया निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) लागू हुए 15 साल से अधिक हो चुके हैं। बावजूद इसके कई प्ले स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं।

अधिकारियों ने खुद माना—रायपुर में 40 नर्सरी स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं

तिवारी ने बताया- बिलासपुर HC के मुख्य न्यायाधीश की डिविजनल बेंच में लंबित जनहित याचिका WPPIL 22/2016 के जवाब में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 17 सितंबर 2025 को दाखिल शपथपत्र में यह स्वीकार किया गया कि रायपुर जिले में कुल 40 नर्सरी स्कूल बिना मान्यता के संचालित हैं।

हालांकि, दस्तावेजों के अनुसार इन स्कूलों को पूर्व में (सत्र 2012-13 और 2015-16 में) RTE नियमों के तहत मान्यता दी जा चुकी थी और इन स्कूलों में 6-6 छात्र निशुल्क शिक्षा के तहत पढ़ रहे थे।

शिक्षा विभाग की ओर कोर्ट में दी गई गैर-मान्यता स्कूलों की जानकारी।

शिक्षा विभाग की ओर कोर्ट में दी गई गैर-मान्यता स्कूलों की जानकारी।

डीईओ का बयान—सिर्फ नर्सरी चलाने वालों को मान्यता नहीं दी जाती

लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय पब्लिक प्लेटफार्म पर जानकारी दे रहे हैं कि—

“जो स्कूल नर्सरी के साथ पहली से लेकर आठवीं, दसवीं, बारहवीं तक संचालित हैं, उन्हें मान्यता दी जा रही है। जहां सिर्फ प्री-प्राइमरी (प्ले स्कूल) हैं, वहां मान्यता नहीं दी जाती।”

copy of small quote dainik bhaskar 2025 10 07t2021 1759848616

तिवारी का कहना है कि ये भ्रामक बयान आरटीई अधिनियम की मूल भावना और राज्य सरकार की मान्यता प्रारूप की शर्तों के विपरीत है।

एसोसिएशन अध्यक्ष ने भी स्वीकारा—छत्तीसगढ़ में नियम नहीं बने

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा—

“प्ले स्कूलों के लिए राज्य में स्पष्ट नियम नहीं हैं। कुछ राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, गुजरात में इनकी निगरानी महिला और बाल विकास विभाग करता है। छत्तीसगढ़ में भी प्ले स्कूल संचालन के लिए नियम बनना जरूरी है।” इस बात को लेकर भी तिवारी ने आपत्ति जताते हुए एसोसिएशन ​​​​के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के खिलाफ भी शिकायत की है।

copy of small quote dainik bhaskar 2025 10 07t2024 1759848819

गरीब बच्चों को नहीं मिल रहा 25% आरक्षण का एडवांटेज

1 अप्रैल 2010 से छत्तीसगढ़ के सभी प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया था। इस अधिनियम के तहत हर निजी स्कूल को अपनी इंट्री क्लास (नर्सरी) में 25% सीटें गरीब, वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रखनी होती हैं। लेकिन, रायपुर में संचालित कई स्कूल इस नियम की अनदेखी कर रहे हैं।

शिकायतकर्ता की मांग—झूठे शपथपत्र और मिलीभगत की हो जांच

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि

  • उप सचिव फरिया आलम सिद्धिकी,
  • संचालक ऋतुराज रघुवंशी,
  • उप-संचालक आशुतोष चावरे,
  • जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय,
  • एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव गुप्ता,सहित रायपुर के 40 प्राइवेट प्ले स्कूल संचालकों ने मिलकर झूठे और भ्रामक दस्तावेज पेश किए हैं।

इन सभी पर षड्यंत्र, धोखाधड़ी, जालसाजी एवं जनहित में ठगी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि इन सभी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

CSEB ने अभिनव इन्फ्रा का ठेका 3 महीने बढ़ाया:अवधि खत्म होने के बाद मिला एक्सटेंशन, शिकायतों पर SE ने जांच का दिया आश्वासन

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072840
Views Today : 33
Views Last 7 days : 1367
Views Last 30 days : 5723
Total views : 96367
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.