Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 36th National Road Safety Month begins in Rajnandgaon | राजनांदगांव में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू: यातायात नियमों के जागरूकता बढ़ाने पर जोर, गुड सेमेरिटन को मिलेगा प्रशिक्षण – Rajnandgaon News
Breaking News

36th National Road Safety Month begins in Rajnandgaon | राजनांदगांव में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू: यातायात नियमों के जागरूकता बढ़ाने पर जोर, गुड सेमेरिटन को मिलेगा प्रशिक्षण – Rajnandgaon News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
63338689 e032 45de ae7f 915d93e30ab8 1767350310251
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 1 जनवरी को 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने यातायात शाखा प्रांगण में एक प्रदर्शनी के साथ कार्यक्रम

.

नक्सल ऑपरेशन के एडिशनल एसपी मुकेश ठाकुर ने यातायात सुरक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में यातायात के आधुनिक मॉडल, सड़क सुरक्षा उपकरण और दुर्घटना नियंत्रण से संबंधित प्रचार सामग्री प्रदर्शित की गई। उन्होंने मौजूद लोगों को पाम्पलेट और पोस्टर बांटकर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया।

eee38492 272d 4314 857a 2d0e22c85857 1767350310249

31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक संचालित होगा। इस एक माह के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में जन जागरूकता अभियान शामिल है।

गुड सेमेरिटन और सड़क सुरक्षा मितान को प्रशिक्षण

जिसके तहत नुक्कड़ नाटकों और हेलमेट रैली के माध्यम से चौक-चौराहों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ‘गुड सेमेरिटन’ (नेक मददगार) और ‘सड़क सुरक्षा मितान’ को प्राथमिक चिकित्सा का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वाहन चालकों के लिए नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन होगा।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग करने और मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाने वालों के विरुद्ध समझाइश और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने अपील की है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। नागरिकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग कर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077005
Views Today : 293
Views Last 7 days : 4341
Views Last 30 days : 12029
Total views : 107234
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.