Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 34 Naxals Surrender in Bijapur Bounties Worth Up to 8 Lakh Rs | 34 नक्सलियों का सरेंडर…इन पर था 84 लाख का इनाम: इनमें PLGA और मिलिशिया के भी सदस्य शामिल, एसपी के सामने किया आत्मसमर्पण – Bijapur News
Breaking News

34 Naxals Surrender in Bijapur Bounties Worth Up to 8 Lakh Rs | 34 नक्सलियों का सरेंडर…इन पर था 84 लाख का इनाम: इनमें PLGA और मिलिशिया के भी सदस्य शामिल, एसपी के सामने किया आत्मसमर्पण – Bijapur News

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fb420ad7 dea9 4551 a051 468feced247e 1765885947
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों का सरेंडर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इन पर 84 लाख रुपए का इनाम था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 7 महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं। इनमें केरलापाल एरिया कमेटी, PLGA और मिलिशिया के सदस्य और कमांडर शामिल हैं।

.

जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले 34 नक्सलियों में से 5 नक्सलियों का इनाम 8-8 लाख रुपए था। 3 नक्सलियों का इनाम 5-5 लाख रुपए था। वहीं 10 नक्सलियों का इनाम 2-2 लाख रुपए और 7 नक्सलियों का इनाम 1-1 लाख रुपए था। नक्सलियों ने बीजापुर पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया।

ये नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी के DVCM-01, PLGA कंपनी नंबर 2 और अन्य 4 सदस्य, ACM-03, प्लाटून और एरिया कमेटी के पार्टी सदस्य-8, मिलिशिया प्लाटून कमांडर-3, मिलिशिया प्लाटून सदस्य-5, PLGA सदस्य-1 और विभिन्न RPC के CNM/जनताना सरकार अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, DAKMS, KAMS अध्यक्ष/उपाध्यक्ष-9 सक्रिय थे।

नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से हिंसक रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास योजना नक्सलियों के लिए आकर्षक है और उनके परिवार भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

बीजापुर एसपी ने आगे कहा कि माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधारा छोड़कर निर्भय होकर समाज में लौटें। सरकार की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

जनवरी 2024 से अब तक 824 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बीजापुर जिले में 1 जनवरी 2024 से अब तक कुल 824 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। इसी दौरान 1079 नक्सली गिरफ्तार किए गए और 220 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए।

……………………………………………….

नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर एक्टिव 15 नक्सलियों का सरेंडर:गढ़चिरौली में 11, कांकेर में 4 ने डाले हथियार; सभी पर कुल 1.5 करोड़ का इनाम था

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय 15 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय 15 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर एक्टिव 15 नक्सलियों ने बुधवार को कांकेर और गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों पर केंद्र और राज्य सरकारों ने कुल 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित किया था।

इसमें से 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 82 लाख रुपए का इनाम था। वहीं, 2 महिला समेत 4 नक्सलियों कांकेर में सरेंडर किया। इन पर 23 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अगले 2 दिन रातें और ठंडी होंगी, 2° गिरेगा पारा:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी हवा, कोहरा छाएगा; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

January 21, 2026

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय:राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव, केंद्र से मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

January 21, 2026

Rajanandgaon Conversion Network Uncovered | David Chako Foreign Funding

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056046
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1962
Views Last 30 days : 6957
Total views : 72316
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.