Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 33 अंक देकर कन्या को आशीर्वाद दें:बोर्ड कॉपियों में छात्रों की अजीब गुहार, खुद को बताया हनुमान भक्त; शिक्षकों से मांगे नंबर
Breaking News

33 अंक देकर कन्या को आशीर्वाद दें:बोर्ड कॉपियों में छात्रों की अजीब गुहार, खुद को बताया हनुमान भक्त; शिक्षकों से मांगे नंबर

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email




10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के दौरान इस बार शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं में लिखी गईं अजीबोगरीब अपीलें और भावनात्मक संदेश पढ़ने को मिले। कई छात्रों ने पास होने के लिए ऐसी-ऐसी गुहार लगाई कि मूल्यांकन कर रहे शिक्षक भी हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कुल 2,66,173 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ऐसी अपीलों की संख्या कम रही, लेकिन जो भी सामने आईं, उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। शादी की बात, परीक्षा की तैयारी की कहानी एक छात्रा ने अपनी कॉपी में लिखा, “सर मेरी शादी होने वाली है, अगर मैं फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, कृपया पास कर दीजिए।” वहीं एक अन्य छात्र ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पास करने की अपील की। किसी ने लिखा कि वह नीट की तैयारी में व्यस्त था, इसलिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं कर सका, उसे पास कर दिया जाए। कुछ छात्रों ने भावनात्मक अपील को और आगे बढ़ाते हुए धार्मिक सहारा भी लिया। एक छात्र ने पूरी हनुमान चालीसा लिखते हुए लिखा, “अगर आप हनुमानजी के भक्त हैं तो पास कर दीजिए।” वहीं एक छात्रा ने लिखा, “गरीब बेटी की शादी तय है, 33 अंक देकर कन्या को आशीर्वाद देने की कृपा करें।” 5.69 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा इस सत्र में 10वीं में 3 लाख 23 हजार 687 और 12वीं में 2 लाख 46 हजार 862 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे। खास बात यह रही कि दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही। हाईस्कूल में 33,892 और हायर सेकेंडरी में 36 हजार से ज्यादा छात्राएं अधिक रहीं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076836
Views Today : 93
Views Last 7 days : 4141
Views Last 30 days : 11829
Total views : 107034
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.