![]()
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल की शाम को रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन 1 मई को वे कांग्रेस के विधायकों के साथ अहम चर्चा करेंगे। इसी दिन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक भी लेंगे। सभी बैठकें राजीव भवन में आयोजित होंगी। 17 मार्च को हुआ था पिछला दौरा सचिन पायलट का पिछला दौरा 17 मार्च को हुआ था, इस दौरान वह विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, राजधानी में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों नेता और कार्यकर्ता जुटे थे। पार्टी ने इस घेराव को सरकार के खिलाफ बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करने की रणनीति बनाई थी। खास बात यह रही कि इस बार भीड़ जुटाने के लिए अलग रणनीति अपनाई गई। संगठन ने 100 किलोमीटर के दायरे के भीतर आने वाले जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से ही ज्यादा कार्यकर्ताओं को बुलाया, ताकि भागीदारी अधिक सुनिश्चित हो सके। घेराव के लिए करीब 40 से 42 विधानसभा क्षेत्रों को टारगेट किया गया था। इन इलाकों से कार्यकर्ताओं को जुटाने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं को दी गई थी।
<
