Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 3 youths beaten with belts and sticks, urinated on…VIDEO | बेल्ट-डंडे से 3 युवकों को पीटा, पेशाब किया,VIDEO: पैर फ्रैक्चर, सिर फूटा, पीठ-चेहरे पर पीटने के निशान, किसानों को मवेशी बेचने जा रहे थे – Chhattisgarh News
Breaking News

3 youths beaten with belts and sticks, urinated on…VIDEO | बेल्ट-डंडे से 3 युवकों को पीटा, पेशाब किया,VIDEO: पैर फ्रैक्चर, सिर फूटा, पीठ-चेहरे पर पीटने के निशान, किसानों को मवेशी बेचने जा रहे थे – Chhattisgarh News

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs121765288652 1765305740
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बालोद में गाय तस्करी के शक में 3 युवकों की बेदम पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मवेशी बेचने बाजार जा रहे पिकअप सवार 3 युवकों को हमलावरों ने जमकर पीटा। शुद्धीकरण के नाम पर पेशाब भी किया। लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटने की वजह से चेहरे और पीठ पर निशान बन गए हैं। मामला गुरूर थाना इलाके का है।

.

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवकों का नाम वेदप्रकाश साहू (30), सतीश साहू (31) और बलराम साहू (55) है। तीनों युवक धमतरी जिले के रांवा गांव के रहने वाले हैं। अज्ञात युवकों ने रास्ते में रोककर लात-घूंसे और चूड़े से वार किया है। पीटने का वीडियो भी सामने आया है।

युवकों की पिटाई की 3 तस्वीरें देखिए…

बलराम साहू के पीठ पर जमकर डंडे बरसाए गए।

बलराम साहू के पीठ पर जमकर डंडे बरसाए गए।

युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। पीटने का वीडियो वायरल हो रहा।

युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। पीटने का वीडियो वायरल हो रहा।

3 ग्रामीणों की पिकअप को अज्ञात युवकों ने रास्ते में रोक लिया। गाय तस्करी का शक जताते हुए जमकर मारपीट की।

3 ग्रामीणों की पिकअप को अज्ञात युवकों ने रास्ते में रोक लिया। गाय तस्करी का शक जताते हुए जमकर मारपीट की।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, धमतरी निवासी वेदप्रकाश साहू, सतीश साहू और बलराम साहू पिकअप से करहीभदर मवेशी बाजार में किसानों को मवेशी बेचने जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार रात करीब 11.15 बजे ग्राम भरदा के पास पेंवरो मोड़ पर कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली।

आरोपियों ने गाली-गलौज की। पिकअप की चाबी निकाली और तीनों लोगों को जमकर पीटा। ग्रामीण उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी। शुद्धीकरण के नाम पर आरोपियों ने पेशाब भी किया।

पिटाई में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। चेहरे और शरीर के अन्य जगहों से खून निकल रहा है।

पिटाई में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। चेहरे और शरीर के अन्य जगहों से खून निकल रहा है।

तीनों युवकों के शरीर पर आई गंभीर चोटें

पीड़ित वेदप्रकाश साहू ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटकर गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसके बाद मारपीट की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों का इलाज चल रहा है।

वेदप्रकाश साहू ने बताया कि उसके माथे, पीठ और घुटने पर गंभीर चोटें आई हैं। बलराम साहू के पीठ, दोनों घुटनों और भुजाओं में चोट लगी है। वहीं ​​सतीश साहू के पीठ, दोनों भुजाओं, कान के पास चोट आई है। सिर फूट गया है। घुटने में भी गहरे जख्म के निशान हैं। एक पैर फैक्चर हो गया है।

युवक के शरीर पर दिख रहे जख्म के निशान। पीठ पर बेल्ट से पीटने के निशा हैं।

युवक के शरीर पर दिख रहे जख्म के निशान। पीठ पर बेल्ट से पीटने के निशा हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

मामले में गुरूर थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

…………………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

गौ-रक्षकों ने 2 युवकों को लाठी-डंडे, लात-घूंसों से पीटा,VIDEO:पैसे छीने, बिलासपुर में मवेशी बेचने बाजार जा रहे थे; तस्करी का आरोप

गौ-रक्षकों ने दिखाई दबंगई, बेरहमी से की पिटाई।

गौ-रक्षकों ने दिखाई दबंगई, बेरहमी से की पिटाई।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गौ-रक्षकों ने 2 युवकों की लाठी-डंडे और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। दोनों युवक मवेशी बेचने के लिए बाजार जा रहे थे। गौ-रक्षकों ने मवेशी तस्करी का आरोप लगाकर उनके बैलों के गले में बंधी रस्सी को खोल दिया। अब पुलिस ने शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

निरमा पाउडर की आड़ में बन रहा था जर्दा-गुटखा:किराए के गोदाम में फैक्ट्री,20 दिन से गायब हुआ आरोपी;शक होने पर पुलिस ने मारी रेड

June 24, 2026

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075278
Views Today : 34
Views Last 7 days : 2220
Views Last 30 days : 9879
Total views : 104301
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.