Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 3 minor boys broke into a house and committed theft | 3 नाबालिग लड़कों ने घर घुसकर चोरी की: 5 तोला सोना, पीतल-कांसे का बर्तन चुराया; चोरी का सामान खरीदने वाली महिला समेत चारों पकड़ाए – durg-bhilai News
Breaking News

3 minor boys broke into a house and committed theft | 3 नाबालिग लड़कों ने घर घुसकर चोरी की: 5 तोला सोना, पीतल-कांसे का बर्तन चुराया; चोरी का सामान खरीदने वाली महिला समेत चारों पकड़ाए – durg-bhilai News

By adminOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 28 at 003652 1761622100
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में 3 नाबालिग लड़कों ने घर घुसकर 6 लाख की चोरी की है। शिक्षक नगर में रहने वाला पटैरिया परिवार 1 हफ्ते के लिए बाहर गया था। तभी सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया।चोर खिड़की की जाली तोड़कर घुसे और 50 ग्राम का सोने का बिस्किट, पीतल-कांसे के ब

.

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चोरी का सामान आरोपियों ने एक महिला को बेचा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से सारा सामान जब्त किया गया।

घर में रखा बर्तन भी ले गए थे चोर।

घर में रखा बर्तन भी ले गए थे चोर।

खिड़की जाली तोड़ कर अंदर घुसे नाबालिग

मामला शिक्षक नगर दुर्ग का है, जहां के रहने वाले उमा शंकर पटैरिया (89 साल) ने 22 अक्टूबर को थाना दुर्ग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके सुने मकान (मकान नंबर 385, गली नंबर 2, शिक्षक नगर) में 11 से 17 अक्टूबर 2025 के बीच अज्ञात चोरों ने खिड़की की जाली तोड़कर घुसपैठ की और 50 ग्राम का सोने का बिस्किट, पीतल व कांसे के बर्तन तथा टंकी समेत करीब छह लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया।

त्रिनयन एप की मदद से मिला सुराग

पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान दुर्ग पुलिस ने त्रिनयन एप के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण किया, जिसमें तीन विधि से संघर्षरत बालक संदिग्ध पाए गए। तीनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

चोरी का माल महिला को बेचा, गिरफ्तार

चोरी करने वाले नाबालिगों ने बताया कि चोरी किया गया सामान उन्होंने एक महिला राखी कसेर, (50 वर्ष) को बेच दिया है। पुलिस ने महिला आरोपी से पूछताछ की तो उसने चोरी का माल खरीदने की बात स्वीकार कर ली।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 50 ग्राम सोने का बिस्किट, एक पीतल का कोपर, एक पीतल का कलश, एक कांसे का कलश और एक पीतल की टंकी कुल मूल्य 6,58,800 रुपए बरामद किया।

बाल सुधार गृह भेजे गए आरोपी

महिला आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि तीनों बाल आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेजा गया।

पुलिस के अनुसार इस पूरे प्रकरण के खुलासे में त्रिनयन एप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त्रिनयन एप से मिले सुराग के आधार पर ही आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सिंहदेव बोले-ममता को छोड़नी होगी सीएम की कुर्सी:कहा-संवैधानिक व्यवस्था ऐसी नहीं है, पूर्ण बहुमत में बनेगी नई सरकार

May 6, 2026

5 करोड़ की नहर में पहली बारिश में दरारें:रामानुजगंज क्षेत्र में ग्रामीणों की आशंका सही साबित, गुणवत्ता पर उठे सवाल

May 6, 2026

रायगढ़ में ट्रैक्टर में दबने से चालक की मौत:अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर वाहन पलटा, देर रात डारआमा रोड पर हुआ हादसा

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069685
Views Today : 38
Views Last 7 days : 592
Views Last 30 days : 3831
Total views : 90729
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.