Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 3 लोगों के ऊपर से बोरिंग मशीन रिवर्स कर निकाली…मौत:धार के पीथमपुर में काम के बाद गाड़ी के नीचे सो रहे थे; छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे
Breaking News

3 लोगों के ऊपर से बोरिंग मशीन रिवर्स कर निकाली…मौत:धार के पीथमपुर में काम के बाद गाड़ी के नीचे सो रहे थे; छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cover15 1777966852
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cover15 1777966852
धार जिले के पीथमपुर सेक्टर एक में बोरिंग मशीन गाड़ी की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार तड़के 4 बजे गवला गांव में हुआ। दरअसल, छत्तीसगढ़ निवासी तीनों मजदूर गाड़ी के नीचे सो रहे थे। ड्राइवर ने ट्रक को रिवर्स किया, तभी पिछला टायर मजदूरों पर चढ़ गया। खेत पर बोरिंग का काम चल रहा था पुलिस के अनुसार, गवला निवासी सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत पर बोरवेल का काम चल रहा था। काम के बाद थके हुए मजदूर बोरिंग मशीन वाहन के साथ चलने वाली सपोर्टिंग एयर गाड़ी (KA 51 MC 5799) के नीचे आराम करने के लिए लेट गए, तभी ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक ट्रक को रिवर्स कर दिया। उसे नीचे सो रहे मजदूरों का आभास नहीं हुआ और ट्रक का पिछला टायर सीधे उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में रामचरण पिता मेघनाद ( (56) निवासी खरधाढ़ी (छत्तीसगढ़), भानुप्रताप (19) पिता त्रिभुवन साय निवासी सोनगेरसा (छत्तीसगढ़) और अरविंद (22) पिता नमूलराम करमापारा, (छत्तीसगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर पर केस दर्ज, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा फरियादी रमेश इक्का की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, यह घटना ड्राइवर की लापरवाही कारण हुई, क्योंकि बिना किसी सावधानी या जांच के अंधेरे में भारी वाहन को पीछे लिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर वाहन को जब्त कर लिया है। हादसे की ये दो खबरें भी पढ़ें… 1. इथेनॉल प्लांट में टैंक गिरने से 2 मजदूरों की मौत: बॉडी दो हिस्सों में बंटी नरसिंहपुर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे इथेनॉल प्लांट में डीडीएस टैंक अचानक गिर गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल परिसर में हुई। पढ़ें पूरी खबर 2. जबलपुर में तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर से टकराई: 50 से ज्यादा यात्री घायल, 6 की हालत नाजुक जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कटनी से जबलपुर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस गोसलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक ‘मैकेनिक’

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से आईएएस अनिल टुटेजा को मिली सशर्त अग्रिम जमानत

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069652
Views Today : 5
Views Last 7 days : 559
Views Last 30 days : 3798
Total views : 90696
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.