Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 26 साल पहले कार्बन कापी में की छेड़छाड़…अब ऐसे खुला ठगी का राज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

26 साल पहले कार्बन कापी में की छेड़छाड़…अब ऐसे खुला ठगी का राज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By adminOctober 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 09 2025 cg accused arrested
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सुरक्षा अधिकारी रहे अरुण कुमार दुबे ने धोखाधज्ञड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में उन्होंने मोपका स्थित रामफल कैवर्त की जमीन को सुरेश मिश्रा से खरीदी थी। तब सुरेश ने बताया था कि रामफल ने उसे मुख्तियारनामा दिया है। इसी के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। खरीद के बाद से ही जमीन पर उनका कब्जा बना हुआ था।

Publish Date: Tue, 16 Sep 2025 09:29:56 AM (IST)

Updated Date: Tue, 16 Sep 2025 09:49:02 AM (IST)

26 साल पहले कार्बन कापी में की छेड़छाड़...अब ऐसे खुला ठगी का राज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में आरोपी सुरेश मिश्रा

HighLights

  1. रजिस्ट्री के दौरान की गई थी गड़बड़ी
  2. सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम
  3. कई आरोपित फरार, पुलिस तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। जमीन की रजिस्ट्री के दौरान कार्बन कापी में छेड़छाड़ कर की गई 26 साल पुरानी ठगी का राज खुलने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दस्तावेज लेखक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में कुछ आरोपित अब भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

रजिस्ट्री के दौरान की गई थी गड़बड़ी

नागपुर निवासी और एसईसीएल जमुना-कोतमा एरिया में सुरक्षा अधिकारी रहे अरुण कुमार दुबे ने धोखाधज्ञड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में उन्होंने मोपका स्थित रामफल कैवर्त की जमीन को सुरेश मिश्रा से खरीदी थी। तब सुरेश ने बताया था कि रामफल ने उसे मुख्तियारनामा दिया है। इसी के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। खरीद के बाद से ही जमीन पर उनका कब्जा बना हुआ था।

करीब एक साल पहले उन्होंने अपने नाम की जमीन की रजिस्ट्री सावित्री देवी राठौर के नाम कर दी। सावित्री देवी ने जब तहसील कार्यालय में नामांतरण के लिए आवेदन किया तो सुरेश ने किसी के माध्यम से आपत्ति की। उसने रजिस्ट्री की दूसरी कापी पेश कर जमीन को दूसरे के नाम पर बताया। जब अरुण कुमार को शक हुआ तो उन्होंने दस्तावेजों की जांच कराई। इसमें पता चला वर्ष 1999 में ही सुरेश मिश्रा ने रजिस्ट्री के कार्बन कापी में हेरफेर कर दूसरा खसरा नंबर दर्ज करा दिया था। इसी कागज के आधार पर वह जमीन पर दावा कर रहा था।

यह भी पढ़ें- सहेली की मां ने शराब पिलाकर कराया गंदा काम… घर से नाराज होकर भागी नाबालिग को देह व्यापार धकेला

इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दस्तावेज लेखक महेंद्र सिंह ठाकुर (50) को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच सुरेश मिश्रा फरार हो गया था। पुलिस को पता चला कि आरोपित शहर में घूम रहा है। इस पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में दस्तावेज लेखक के साथ ही राजेश कुमार मिश्रा ,मनोज कुमार दुबे और बनमाली मंडल को गिरफ्तार किया जा चुका है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076435
Views Today : 280
Views Last 7 days : 3690
Views Last 30 days : 11495
Total views : 106495
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.