Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 245 Kg Worth Rs 1.22 Cr; One Arrested
Breaking News

245 Kg Worth Rs 1.22 Cr; One Arrested

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776484725 7 1776483560
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
7 1776483560

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एसीसीयू की टीम ने एक कार से 1.22 करोड़ रुपए कीमती 245 किलो गांजा बरामद किया है। नेशनल हाईवे पर पुलिस को देखकर तस्कर गांजा लेकर भाग रहे थे, जिसका पीछा कर टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा भाग निकला। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, शुक्रवार को एसीसीयू प्रभारी निमितेश सिंह को जानकारी मिली थी कि, गांजा तस्कर कटघोरा से बिलासपुर होते हुए मरवाही मार्ग से मध्यप्रदेश जा रहे हैं। उनके पास बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। पुलिस को मुखबिर ने बकायदा मारुति अर्टिगा (सीजी 04 क्यूडी 7255) में गांजा तस्करी होने की जानकारी दी।

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को देखकर भाग रहे थे तस्कर

इस पर एसीसीयू और रतनपुर पुलिस ने भेड़ी मुड़ा नवापारा चौक पर घेराबंदी की। इस दौरान जैसे ही संदिग्ध कार वहां पहुंची, पुलिस को देख चालक ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस की दो टीमें अलग-अलग वाहनों से पीछा करने लगीं।

भागते समय तस्कर ने कार रॉन्ग साइड पर मोड़ दी। पीछा कर रही टीम के एक जवान ने ड्राइवर साइड पर डंडा मारा, जिससे कार का संतुलन बिगड़ा और वह रुक गई।

एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

इस दौरान एक तस्कर कार से उतरकर भाग गया, जबकि दूसरे को मौके पर पकड़ लिया गया। कार की जांच में काले शीशों के पीछे बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट मिले। कुल 245 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने कार समेत करीब 1.30 करोड़ रुपए का सामान जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने इस कार्रवाई में शामिल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ओडिशा कनेक्शन और एमपी सप्लाई की जांच

गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार केवट मध्य प्रदेश के शहडोल के बुढार का निवासी है। पूछताछ में उसने शुरू में पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में बताया कि गांजा कटघोरा मार्ग से मध्य प्रदेश ले जाकर खपाया जाना था। पुलिस अब ओडिशा और मध्य प्रदेश कनेक्शन के साथ मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।

दो गाड़ियों में थी खेप, एक निकल गई

पुलिस को सूचना मिली थी कि, दो गाड़ियों से गांजा ले जाया जा रहा है। कार्रवाई में एक कार पकड़ी गई, जबकि दूसरी कार में सवार तस्कर फरार हो गए। पुलिस देर रात तक पकड़े गए आरोपी से दूसरी गाड़ी के बारे में पूछताछ करती रही। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

…………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

एंबुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त…दवाई कार्टून में छिपाया:ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते ले जा रहे थे नागपुर, NH-53 छोड़कर अंदरूनी रूट चुना

महासमुंद पुलिस ने एम्बुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त किया।

महासमुंद पुलिस ने एम्बुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त किया।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है। गांजे को तस्कर ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे। मामला कोमाखान थाना के टेमरीनाका चेकिंग प्वाइंट का है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शिक्षकों ने जनगणना की ड्यूटी का किया विरोध:गर्मी की छुट्टियों में ड्यूटी लगाने से नाराज शिक्षक

April 18, 2026

आरटीई फीस में बढ़ोत्तरी नहीं होने पर आज स्कूल बंद:प्रायवेट स्कूलों में लगा ताला, एसोसिएशन के आह्वान पर स्कूल हुए एकजुट; पदाधिकारी बोले मांग पूरी नहीं होने तक असहयोग आंदोलन रहेगा जारी

April 18, 2026

सरगुजिहा बोलने वाले बच्चे को मिला फ्री एडमिशन:बचपन प्ले स्कूल में दाखिला, एडमिशन नहीं देने वाले स्कूल को DEO का नोटिस

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067730
Views Today : 68
Views Last 7 days : 973
Views Last 30 days : 4009
Total views : 88660
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.